{"_id":"594132c14f1c1bfe0a8b4870","slug":"161497445057-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में बताए भ्रामरी व प्राणायाम के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में बताए भ्रामरी व प्राणायाम के फायदे
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। हैबीटेट क्लब में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आयोजित किए जा रहे योग शिविर में दूसरे दिन बुधवार को भ्रामरी व प्राणायाम के फायदे बताए गए। शिविर में सैकड़ों कर्मचारियों व अधिकारियों ने शिरकत की। सुबह छह बजे शुरू हुए शिविर में सबसे पहले सभी योग साधकों को भ्रामरी योग करवाया गया। इसके बाद प्राणायाम और उसके बाद अनुलोम-विलोम सहित करीब दो दर्जन योग क्रियाएं करवाई गईं। पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य लक्ष्मी नारायण ने अधिकारियों-कर्मचारियों को योग की विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतीश कुमार खटकड़, आईटीआई से संजय श्योराण, एलडीएम एनके शर्मा सहित सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।