{"_id":"593fd4294f1c1b2f098b4571","slug":"161497355305-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताप स्कूल के दो पहलवान ताइवान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताप स्कूल के दो पहलवान ताइवान रवाना
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। चीन के ताइवान में 14 से 18 जून तक होने वाली एशियन जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल खरखौदा के पहलवान सज्जन व पुष्पेंद्र भी देश की ओर से खेलेंगे। कुश्ती कोच ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि सज्जन 74 किग्रा ग्रीको रोमन व पुष्पेंद्र 120 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में देश के लिए खेलेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता में दोनों पहलवान पदक जरूर जीतेंगे। दोनों पहलवानों को कन्या कॉलेज व प्रताप स्कूल खरखौदा के प्रधान वेदप्रकाश पहलवान, प्रताप विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश, संस्थापक सतप्रकाश दहिया, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, साई कोच सूरज प्रकाश, अभिलाष सक्सेना, संजय कुमार, देवेंद्र दहिया, कुश्ती कोच नीरज, अश्विनी, सुनील, संदीप को शुभकामना देकर रवाना किया।
फोटो 02- खिलाड़ी सज्जन
फोटो 03- खिलाड़ी पुष्पेंद्र
फोटो 02- खिलाड़ी सज्जन
फोटो 03- खिलाड़ी पुष्पेंद्र