फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   16-member India archery squad for Asian Games

Asian Games: चीन में गोल्ड पर निशाना लगाने के लिए भारतीय तीरंदाजी दल तैयार, देश के 16 खिलाड़ी टीम में चयनित

Tue, 21 Feb 2023 03:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 03:35 AM IST
सार

23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन में एशियन गेम्स आयोजित होंगे। गोल्ड पर निशाना लगाने के लिए भारतीय तीरंदाजी दल तैयार है। देश के 16 खिलाड़ियों का टीम में ट्रायल के बाद चयन किया गया है।

विज्ञापन
16-member India archery squad for Asian Games
साई सेंटर, बहालगढ़ में एशियन गेम्स की टीम के चयन के लिए ट्रायल देते तीरंदाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), बहालगढ़ स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित ट्रायल के बाद 16 सदस्यीय भारतीय तीरंदाजी दल का चयन किया गया। एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन में किया जाएगा। इसके लिए 18 से 20 फरवरी तक चले ट्रायल-2 में खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब साई केंद्र में ही चयनित तीरंदाजों के लिए राष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन


तीरंदाजी के हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 10 से 17 जनवरी तक ट्रायल-1 का आयोजन कर 64 तीरंदाजों का चुनाव किया गया था। अब ट्रायल-2 में उनमें से 16 सदस्यीय दल का चयन किया गया। चारों श्रेणियों में चार-चार तीरंदाजों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


इन तीरंदाजों का हुआ चयन

  • रिकर्व (पुरुष) : भूमादेवरा धीरज, अतानु दास, तरुणदीप राय, नीरज चौहान ।
  • रिकर्व (महिला) : भजन कौर, अदिति जायसवाल, अंकिता भाक्त और सिमरनजीत कौर।
  • कंपाउंड (पुरुष) : प्रथमेश जवाहर, रजत चौहान, ओजस देवताले और ऋषभ यादव।
  • कंपाउंड (महिला) : अवनीत कौर, वी. ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद स्वामी और साक्षी चौधरी।


दिग्गज नहीं बना सके जगह
ट्रायल में दिग्गज तीरंदाज अभिषेक वर्मा और पार्थ सालुके एशियन गेम्स में भाग लेने वाली टीम में जगह नहीं बना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed