{"_id":"64cd496d40bb5c55bc08c444","slug":"157-cases-of-liquor-sold-in-chandigarh-found-in-abandoned-canter-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4077-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लावारिस खड़े कैंटर में मिली चंडीगढ़ में बिक्री की 157 पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लावारिस खड़े कैंटर में मिली चंडीगढ़ में बिक्री की 157 पेटी शराब
Sat, 05 Aug 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सोहटी में पुलिस ने लावारिस खड़े कैंटर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। कैंटर को शराब के साथ कब्जे में ले लिया गया है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर ने पुलिस को शिकायत देकर शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को गांव सोहटी में लावारिस हालत में कैंटर खड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसमें शराब मिली। इससी सूचना आबकारी एवं कराधान विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर आबकारी इंस्पेक्टर अशोक मलिक ने जांच की तो कैंटर से 157 पेटी अंग्रेजी व देसी मार्का की शराब मिली। आबकारी इंस्पेक्टर अशोक मलिक ने कैंटर सहित शराब को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके साथ ही उनकी तरफ से शिकायत दी गई कि बरामद शराब की बिक्री चंडीगढ़ में ही हो सकती है, ऐसे में हरियाणा में इस शराब को बगैर टैक्स अदा किए लाया गया है। उन्होंने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिस कैंटर में शराब बरामद हुई है उसमें आगे-पीछे कोई नंबर नहीं लिखा है। पुलिस अब कैंटर के चेसिस नंबर से मालिक का पता लगाएगी।
वर्जन
गांव सोहटी में शराब मिली है। उस पर फार सेल इन यूटी चंडीगढ़ ओनली लिखा हुआ है। शराब कहा से आई है और कहां लेकर जाना था इसका पता लगाया जा रहा है। -जीत बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा