{"_id":"5b64ac284f1c1b9d3e8b4fa8","slug":"151533324328-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका सफाई कर्मियों का सूची से नाम काटने पर पार्षदों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका सफाई कर्मियों का सूची से नाम काटने पर पार्षदों ने जताया रोष
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना नप के पार्षदों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। नगर परिषद में ठेके पर लगे 45 सफाई कर्मचारियों के मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने रोष जताया और मामले को कोर्ट में लेकर जाने की बात कही है। पार्षद जगबीर पांचाल, सुनील निंबड़िया, रिंकू भनवाला ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के तहत शहर में 45 सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे। जिनमें से कुछ लोगों को फर्जी तरीके से सफाई कर्मी भर्ती किया गया था, जो यहां पर काम भी नहीं कर रहे थे। जब उन्होंने इस बात का पता लगने पर एतराज किया और ठेका कर्मियों की सूची मांगी तो नप अधिकारियों ने हाजिरी रजिस्ट्रर से अलग सूची थमाई गई। जिसमें से एक पार्षद के बेटे का तो नाम ही गायब है, जो पिछले साल भर से वेतन पा रहा था। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड में दी गई सूची के अनुसार कर्मचारी तैनात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिकारियों की चाल है जिससे लेकर वह अदालत की शरण लेंगे। नप ईओ अशोक कुमार ने कहा कि यह ठेकेदार का मामला है। ऐसे में ठेकेदार ने ही उन्हें सूची दी है।