फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के डर से परिवहन विभाग ने बेच दिए 271 कंडम टायर

स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के डर से परिवहन विभाग ने बेच दिए 271 कंडम टायर

Fri, 13 Jul 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के डर से परिवहन विभाग ने बेच दिए 271 कंडम टायर
स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के डर से परिवहन विभाग ने बेच दिए 271 कंडम टायर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डेंगू लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए जाने वाले नोटिस के डर से बस अड्डे परिसर में स्थित कर्मशाला में रखे 271 कंडम टायर वीरवार को बेच दिए गए। पहले भी कई बार कर्मशाला में रखे कंडम टायरों में डेंगू का लारवा मिल चुका है।
बारिश का सीजन शुरू होने के बाद अब जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाता है। खुले में पानी में डेंगू का लारवा भी पैदा हो जाता है, जो लोगों के लिए खतरनाक साबित होता है। इसके चलते स्वाथ्स्य विभाग ने डेंगू के लारवा को पैदा होने से रोकने के लिए घरों के आसपास कूड़ा करकट व कचरा जमा नहीं होने देने के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कूलरों व अन्य स्थानों में भरे पानी में डेंगू के लारवा की जांच करती हैं। खुले में जमा पानी में केरोसिन का तेल आदि डालकर डेंगू के लारवा को नष्ट किया जा रहा है। इसके अलावा डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस से दोबारा लारवा मिलने पर कार्रवाई की हिदायत दी जाती है। अभी तक जिले में सरकारी कार्यालयों, पुलिस लाइन सहित अन्य जगहों पर भरे पानी में डेंगू का लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग नोटिस जारी कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के डर से परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पहले ही कदम उठाया और कर्मशाला में रखे 271 पुराने टायरों को बेच दिया।
विज्ञापन

---
कर्मशाला में रखे कंडम टायरों में डेंगू का लारवा पैदा होने का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी डेंगू से बचाव की गाइडलाइन जारी की गई हैं। इसी के चलते कर्मशाला में रखे 271 कंडम टायरों को बेच दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय दलाल, कर्मशाला प्रबंधक परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed