फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भाकियू के दिल्ली कूच पर पुलिस प्रशासन सतर्क, ड्रोन से रहेगी नजर, दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली पर रोक

भाकियू के दिल्ली कूच पर पुलिस प्रशासन सतर्क, ड्रोन से रहेगी नजर, दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली पर रोक

Fri, 23 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
भाकियू के दिल्ली कूच पर पुलिस प्रशासन सतर्क, ड्रोन से रहेगी नजर, दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली पर रोक
भाकियू के दिल्ली कूच पर पुलिस प्रशासन सतर्क, ड्रोन से रहेगी नजर, दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली पर रोक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली घेराव की चेतावनी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सभी कदम उठाए गए हैं। ड्रोन से नजर रखने के साथ ही पैरामिलिट्री की 9 कंपनी जीटी पर तैनात की गई हैं। साथ ही रिजर्व पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। भाकियू सदस्यों को दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली नहीं ले जाने दी जाएगी। वहीं डीसी ने जिले में धारा 144 लगा दी है। उधर, गन्नौर में कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया, बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
भाकियू ने 23 फरवरी को दिल्ली में घेराव की घोषणा कर रखी है। भाकियू सदस्यों ने ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दिल्ली जाने की बात कही है। जिसे देखते हुए दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली पर रोक लगाई है। इसी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। प्रशासन ने जिले में पैरामिलिट्री की नौ कंपनी हाईवे पर तैनात कर दी गई है। जहां से किसान एकत्रित होकर दिल्ली के चलेंगे उन्हें वहीं रोक दिया जाएगा। जिससे दिल्ली में उन्हें न जाने दिया जाए।
विज्ञापन

नौ कंपनी व रिजर्व पुलिस बल तैनात
व्यवस्था को बेहतर बनाने को नौ कंपनी पैरा मिलिट्री की लगाई है। जिसमें 5 सीआरपीएफ व 4 आरएएफ की कंपनी शामिल है। इसके साथ ही सुनारिया से 270 व आईआरबी से 57 रिजर्व पुलिस बल कर्मी बुलाए गए हैं। संबंधित थानों की पुलिस को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से हाईवे पर निगरानी
पुलिस टीम की तरफ से ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। जिससे हाईवे पर ड्रोन लगाए गए हैं। प्रशासन सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरत रहा है।

गन्नौर में किसानों का रोष, हिरासत में लिए
दिल्ली घेराव को लेकर एक दिन पूर्व जीटी रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय फल-फूल एवं सब्जी मंडी के बाहर एकत्रित हुए लगभग 15 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में किसानों को अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया गया। किसानों को पुलिस ने दोबारा मंडी के सामने एकत्रित न होने की चेतावनी भी दी। पुलिस व प्रशासन के इस रवैये से नाराज किसानों ने लहरी सिंह पार्क में एकत्रित हो कर सरकार, पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व ब्लाक प्रधान जयभगवान मलिक ने बताया कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने व किसानों का कर्जा माफ करने के किसान आंदोलन कर रहे हैं। 23 फरवरी को दिल्ली घेराव व किसानों की मांग को दबाने के लिए पुलिस ने बुधवार को भाकियू के तीन पदाधिकारियों ओम सिंह आंतिल, जिला प्रधान रोहतास बेनिवाल व ब्लाक प्रधान रणबीर सिंह को हिरासत में लिया हैं। किसानों को दबाना गलत है। युवा प्रदेशाध्यक्ष राजेश कालीरमन ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से संपर्क के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
जिले में लगाई धारा-144
डीसी केएम पांडुरंग ने शुक्रवार को भाकियू की दिल्ली घेराव की चेतावनी के बाद जिला मेें धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जनहानि, तनाव, मानव जीवन को खतरा, संपत्ति को नुकसान की आशंका को देखते हुए यह आदेश दिए गए है। इसके तहत पांच से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा होने, हथियार आग्नेय अस्त्र, लाठी, जेली बरछा लेकर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। यह आदेश शुक्रवार तक लागू रहेंगे।

आमजन व संपत्ति की सुरक्षा पहला उद्देश्य : पांडुरंग
डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बात रखने का अधिकार है। लेकिन कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं ले सकता। ऐसे में हमें आम जनता व संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहना होगा। प्रशासन इसे लेकर सतर्क है। इसे लेकर प्रशानिक अधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एसपी सतेंद्र गुप्ता, एएसपी डीके भारद्वाज व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed