फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   राजनीतिक दल की रैली में बाधा पहुंचाना ओच्छी हरकत : सीएम

राजनीतिक दल की रैली में बाधा पहुंचाना ओच्छी हरकत : सीएम

Tue, 13 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दल की रैली में बाधा पहुंचाना ओच्छी हरकत : सीएम
कांग्रेस व इनेलो के अमित शाह की रैली को काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर बोले सीएम
विज्ञापन

राजनीतिक दल की रैली में बाधा पहुंचाना ओच्छी हरकत : सीएम
-रैली के आयोजन में बाधा पहुंचाई तो लोकतंत्र की मर्यादा का होगा उल्लंघन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जींद में होने वाली अमित शाह की रैली में इनेलो व कांग्रेस के नेताओं के काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसी राजनीतिक दल की रैली में बाधा पहुंचाना ओच्छी हरकत होती है। किसी अन्य राजनीतिक पार्टी की रैली को सहन नहीं कर पाने वाले ही इस तरह की हरकत कर सकते हैं।

सीएम मनोहर लाल खट्टर सोमवार को केएमपी व केजीपी के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी जनसभाएं करने का अधिकार है। अगर कोई अन्य राजनीतिक दल ऐसे आयोजनों में बाधा पैदा करने का प्रयास करते हैं तो उससे ओच्छी हरकत कोई नहीं हो सकती। रैली में बाधा पहुंचाना लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन करना होगा। ऐसा कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसे लेकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएम ने कहा कि जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली रिकार्ड तोड़ होगी और इसकी सभी तैयारी पूरी की जा रही है। इसके लिए हर जगह रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे है और हर नियम का पालन करते हुए कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed