{"_id":"5a2293da4f1c1b78548c0c3d","slug":"151512215514-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
सोनीपत। शहर के आईटीआई चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रूप नगर निवासी जगन्नाथ कबाड़ी के पास काम करता था। वह शुक्रवार रात को साइकिल पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। जब वह आईटीआई चौक के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में जगन्नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रहे उसके बेटे अजय ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। ट्रक चालक ने अपनी पहचान पंजाब के अमृतसर स्थित गांव चब्बा निवासी कश्मीर सिंह के रूप में दी। जब वह पुलिस को सूचित कर रहे थे तो इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।