{"_id":"5a2067044f1c1b74698bf15a","slug":"151512072964-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानुषी का बीपीएस मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम हुआ स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानुषी का बीपीएस मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम हुआ स्थगित
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो,
गोहाना।
भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को प्रस्तावित मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया। साथ ही अभी तक कोई नई तिथि भी घोषित नहीं हो सकी है। जिसके चलते छात्राओं में मायूसी है। यह समारोह उस समय स्थगित किया गया जब कॉलेज प्रशासन तैयारी पूरी कर चुका था।
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जहां गांव जागसी की दोहती हैं वहीं खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा भी है। मानुषी के मिस वल्र्ड बनने के साथ ही यहां उनके स्वागत की तैयारी शुरू हो गई थी। इसके लिए 1 दिसंबर की तिथि भी तय की गई थी। कॉलेज की छात्राएं और अधिकारी मानुषी छिल्लर के सम्मान में तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके थे। मानुषी की सहपाठी छात्राओं को बड़ी बेसब्री से शुक्रवार का इंतजार था, लेकिन अचानक अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिए जाने से महिला मेडिकल कॉलेज में मायूसी छा गई। कॉलेज के निदेशक डॉ. पीएस गहलोत के अनुसार रात्रि को उन्हें मानुषी छिल्लर का मैसेज आया कि वह अभिनंदन समारोह में नहीं पहुंच पाएगी। इसका कोई कारण नहीं बताया और न ही अपने आगमन की संभावित अगली तारीख की कोई सूचना दी। ऐसे में अंतिम समय में समारोह को स्थगित कर दिया गया।