{"_id":"5946cd2b4f1c1b4d578b45b5","slug":"151497812267-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस 9 रूट पर नहीं चलने देंगे, 22 पर चलाने में अभी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस 9 रूट पर नहीं चलने देंगे, 22 पर चलाने में अभी छूट
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में आंदोलन कर रहे रोडवेज कर्मियों को शांत करने के लिए अधिकारी हर तरह का प्रयास कर रहे हैं। अब रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों से पूछा गया है कि उनको किन रूट पर प्राइवेट बस चलाने पर आपत्ति है और किन रूटों पर बस चलाने में आपत्ति नहीं है। जिस पर सोनीपत डिपो के यूनियन पदाधिकारियों ने नौ रूटों पर प्राइवेट बस चलाने पर साफ आपत्ति जताई है। वहीं, अन्य 22 रूटों पर नीति में बदलाव नहीं होने तक बस चलाने की छूट देने की बात कही गई है। जीएम जोगेंद्र रावल ने यूनियन नेताओं से यह लिखित में मांगा था, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ लिखित में देने से साफ इंकार कर दिया है। इसके बाद जीएम की ओर से रोडवेज के डायरेक्टर को पूरी लिस्ट भेजी गई है।
इन रूटों पर नहीं चलने देंगे बस
रोडवेज यूनियनों ने साफ कर दिया है कि वह नौ रूटों पर बस नहीं चलने देंगे। इनमें सोनीपत-गोहाना, सोनीपत-बहादुरगढ़, सोनीपत-खरखौदा, गोहाना-गन्नौर वाया प्याऊ, गोहाना-गन्नौर वाया गामड़ी, गोहाना-पानीपत, गोहाना-जींद, गोहाना-भिवानी, गोहाना-खरखौदा शामिल हैं।
इन रूटों पर छूट
जिन रूटों पर अभी छूट देने की बात कही गई है, इनमें सोनीपत-गोरड, सोनीपत-कतलूपुर, सोनीपत-नाहरी, सोनीपत-झिंझौली, सोनीपत-चंदौली, सोनीपत-पलड़ी, सोनीपत-बड़ौली, सोनीपत-सरढ़ाणा, सोनीपत-दोदवा, सोनीपत-सिटावली, सोनीपत-औचंदी, सोनीपत-मलिकपुर, सोनीपत-सेरसा जाटी, सोनीपत-जगदीशपुर, गोहाना-मिर्जापुर, गोहाना-ज्वाहरा, गोहाना-भाडोठी, गोहाना-मतलौडा, गोहाना-अहरचौक, गोहाना-राणा खेड़ी, गोहाना-निजामपुर, गोहाना-रिवाड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
बस नहीं मिलने पर हंगामा
रोडवेज की बस नहीं मिलने पर रविवार को यात्रियों ने स्टैंड पर हंगामा किया। वहां रविवार को सांपला, झज्जर, बागपत, बहादुरगढ़ रूट पर बस नहीं मिली। इससे यात्रियों को घंटों तक खड़ा रहना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया कि उनको आए दिन इस तरह बसों के लिए परेशान होना पड़ता है। बसों को इन रूटों पर बहुत कम चलाया जा रहा है तो किसी दिन एक भी बस इन रूटों पर नहीं भेजी जाती है।
प्राइवेट बस 9 रूट पर नहीं चलने देंगे, 22 पर चलाने में अभी छूट
रोडवेज जीएम ने यूनियनों से मांगा ब्योरा, किन रूट पर प्राइवेट बस चलाने पर उनको आपत्ति नहीं
यूनियन ने लिखित में देने से किया इंकार, नीति में बदलाव नहीं होने तक 22 रूट पर चलाने की छूट