फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 minutes to open the door of waterworks, SDM's driver opened the gate Fandkr, sonipat news

15 मिनट तक नहीं खुला जलघर का दरवाजा, एसडीएम के ड्राइवर ने गेट फांदकर खोला

Sat, 17 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर।
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर। Updated Sat, 17 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
15 minutes to open the door of waterworks, SDM's driver opened the gate Fandkr, sonipat news
जलघर का निरीक्षण करते एसडीएम निर्मल नागर साथ में तहसीलदार हरिओम अत्री व देशराज कंबोज। - फोटो : Bureau
शहर में दूषित पेयजल की सप्लाई की शिकायत मिलने पर एसडीएम निर्मल नागर ने शनिवार को बादशाही रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जलघर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई, जहां जलघर के कंट्रोल रूम में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके अलावा पानी को साफ करने वाली कई मशीनें बंद पाई र्गइं। इसे एसडीएम ने उक्त कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

जलघर का दौरा करते हुए एसडीएम को हैरानी की बात तब लगी जब जलघर का प्रवेश द्वार अंदर से बंद पाया गया और उसे खोलने वाला कोई नहीं मिला। लगभग 15 मिनट तक जलघर का दरवाजा न खुलने पर एसडीएम के ड्राइवर ने किसी तरह गेट फांदकर कर अंदर से जलघर के दरवाजे को खोला। इसके बाद जब एसडीएम जलघर के कंट्रोल रूम के अंदर गए तो वहां भी जनस्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था और लगभग सारी मशीनें भी बंद थीं। निरीक्षण करने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जलघर में नियुक्त किए गए कच्चे कर्मचारी वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे पीछे टैंक की सफाई कर रहे थे। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बरती जा रही इस तरह की गंभीर लापरवाही के चलते एसडीएम ने लापरवाह कर्मचारियों के साथ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किए। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार हरिओम अत्री व नायब तहसीलदार देशराज कंबोज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम व लैब में नहीं था कोई कर्मचारी
निरीक्षण के दौरान जलघर के कंट्रोल रूम में कोई कर्मचारी न होने के कारण वह बंद पड़ा था और पानी जांच के लिए बनाई गई लैबोरेट्री में भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। लैबोरेट्री में प्रयोग की जाने वाले यंत्रों पर भी मकड़ी के जाले लगे हुए थे। अधिकारियों व कर्मचारियों की इस लापरवाही से एसडीएम ने निराशा व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ को किया तलब
जलघर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि जलघर की कई मशीनें पूरी तरह से गंद से अटी पड़ी थीं। कई जगहों पर कई दिनों तक पानी खड़ा रहने के कारण काई तक जमी हुई थी। पानी से मिट्टी को अलग करने वाली मशीन पर जंग लगा था, जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मशीन पिछले कई दिनों से नहीं चली। एसडीएम निर्मल नागर ने इस बारे कड़ा रुख अपनाते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को सोमवार को अपने कार्यालय में तलब किया है।
वर्ष 2014 में हुआ था जलघर का उद्घाटन
शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक कुलदीप शर्मा ने 3 जनवरी 2014 को 9.08 एमएलडी की क्षमता वाले इस नहरी पानी आधारित जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण किया था। इस जलघर में नहर के पानी को स्टोर कर उसे पूरी तरह से पीने के पानी में तबदील करने के लिए करोड़ो रुपयों की मशीने लगाई गई हैं, लेकिन मात्र तीन वर्षों में ही जलघर की हालत दयनीय हो चुकी है, जिसका कारण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही है।

कार्रवाई निश्चित
जलघर की अंदरूनी हालत को देखकर कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार को भी उन्होंने सोमवार को कार्यालय में तलब किया है।
डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed