फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14,217 people received loans under the PM Swanidhi scheme, 2,533 applicants returned the loan.

Sonipat News: पीएम स्वनिधि योजना के तहत 14217 को मिला ऋण, 2533 आवेदक लौटाए

Sun, 28 Jun 2026 08:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Jun 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
14,217 people received loans under the PM Swanidhi scheme, 2,533 applicants returned the loan.
फोटो: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने पहुंचे लोग। संवाद
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना से जोड़ा जा रहा है। आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सितंबर 2025 तक लोगों को शुरुआत में 10 हजार रुपये का ऋण मिलता था।
उसके बाद से 15 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। बैंक की ओर से ऋण उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है जो पहले से बैंक डिफाल्टर न हो।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक 14217 लोगों को 10 व 15 हजार रुपये तक का ऋण दिया जा चुका है। जिससे वह अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके। वहीं, 2533 लोगों की ओर से किए गए आवेदन बैंक की ओर से वापस किए जा चुके है क्योंकि उन आवेदकों पर पहले से ऋण बकाया है।
विज्ञापन

समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू कर रखी है। इसकी मदद से महिलाओं के साथ पुरुषों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी अब 15 हजार रुपये तक का प्रारंभिक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगे। ऋण वापस करने वाले को आगे उनकी जरूरत के अनुसार व्यवसाय को बढ़ाने में सहायता प्रदान की जाती है।
दूसरे चरण में 20-25 हजार रुपये का लोन 3849 लोगों को दिया गया है। वहीं, 359 आवेदकों के आवेदन बैंकों ने लौटाए हैं। तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। संवाद

पहले चरण के आवेदकों को
नगर निकाय पहले चरण में पात्र लोग दूसरे चरण में पात्र लोग तीसरे चरण में पात्र लोग
सोनीपत 6834 2002 352
गोहाना 3690 1014 200
गन्नौर 1558 220 27
खरखौदा 1040 321 42
कुंडली 1095 292 21
कुल 14217 3849 642
------

शहरी क्षेत्र में 14217 लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10 हजार रुपये तक ऋण मुहैया करवाया जा चुका है। समय पर ऋण का भुगतान करने पर 9 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है। -राकेश कादियान, शहरी परियोजना अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed