{"_id":"5b4b9afe4f1c1b572f8b493f","slug":"141531681534-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरक परीक्षा में भी नकल कराने पहुंचे युवा, पुलिस ने दौड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरक परीक्षा में भी नकल कराने पहुंचे युवा, पुलिस ने दौड़ाए
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरक परीक्षा में भी नकल कराने पहुंचे युवा, पुलिस ने दौड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा में एक विषय में कंपार्टमेंट आने के बाद रविवार को जिले में पूरक परीक्षा कराई गई। परीक्षा में नकल कराने के लिए विद्यार्थियों के युवा साथी केंद्रों तक पहुंच गए, जिन्हें पुलिस बार-बार दौड़ाती हुई नजर आई। इस दौरान नकल कराने के प्रयास में परीक्षा केंद्र के आसपास घूम रहे युवाओं को पकड़कर पुलिस ने चेकिंग भी की।
जिले में 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा में करीब छह हजार विद्यार्थी पहुंचे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर पुलिस का कड़ा पहरा और सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को कक्ष में जाने की अनुमति मिली। परीक्षा शुरू होते ही विद्यार्थियों को नकल कराने के लिए आये युवा केंद्रों की दीवारों को फांदने की ताक में आसपास घूमते नजर आए, लेकिन पुलिस ने उनपर शिकंजा कस दिया। परीक्षा के दौरान पुलिस ने कई बार युवाओं को लाठियां फटकार कर दौड़ाया।