फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सुभाष स्टेडियम में खिलाडिय़ों को मिली पहली शूटिंग रेंज, मंत्री ने किया उदघाटन

सुभाष स्टेडियम में खिलाडिय़ों को मिली पहली शूटिंग रेंज, मंत्री ने किया उदघाटन

Fri, 16 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम में खिलाडिय़ों को मिली पहली शूटिंग रेंज, मंत्री ने किया उदघाटन
सुभाष स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिली पहली शूटिंग रेंज, मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सुभाष स्टेडियम में 40 लाख की लागत से निर्मित शूटिंग रेंज का मंत्री कविता जैन ने उदघाटन किया। कार्यक्रम में कविता जैन ने कहा कि नगर निगम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों को ध्यान में रखकर शूटिंग रेंज को तैयार किया है। अब खिलाडिय़ों को दिल्ली व अन्य स्थानों पर शूटिंग रिहर्सल करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें जिला स्तर पर ही शूटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
मंत्री कविता जैन ने कहा कि अब यहां इंटरनेशनल तक के खिलाड़ी रिहर्सल कर सकते हैं और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने में भी कामयाब होंगे। यहां पर ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा, इसके लिए सरकार की ओर सुभाष स्टेडियम में कोच की भी नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

सरकारी कोच अनीता ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल रेंज बनकर तैयार हो चुकी है। और 30 से 40 बच्चे प्रतिदिन यहां प्रैक्टिस कर सकेंगे। यहां अब ओलंपिक खेलों के लिए भी खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। इस दौरान जिला खेल अधिकारी सुखबीर बल्हारा व नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed