फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्वाइन फ्लू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने पैनल में लिए 12 निजी हॉस्पिटल

स्वाइन फ्लू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने पैनल में लिए 12 निजी हॉस्पिटल

Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने पैनल में लिए 12 निजी हॉस्पिटल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच के पुख्ता इंतजाम के साथ ही इलाज करने को विशेष टीम तैयार की है। वहीं विभाग ने 12 निजी हॉस्पिटलों को भी पैनल में शामिल किया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर इन अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त इलाज कराया जा सके।
अब तक स्वाइन फ्लू के मरीजों को इलाज कराने के लिए दिल्ली या दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था। अब निजी हॉस्पिटलों में ही स्वाइन फ्लू के मरीजों को मुफ्त इलाज मिलेगा। शहर के 12 निजी हॉस्पिटलों को स्वास्थ्य विभाग ने अपने पैनल में शामिल किया है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए विभाग की ओर से विशेष टीम तैयार की गई है। टीम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. गीता दहिया, लैब तकनीशियन व स्टाफ नर्स शामिल है।
विज्ञापन


इन हॉस्पिटलों को किया पैनल में शामिल
स्वाइन फ्लू के मरीजों को दिल्ली में इलाज कराने की आवश्यकता नहीं होगी। स्वाइन फ्लू का अंदेशा होने पर मरीज को सबसे पहले नागरिक अस्पताल में जांच करानी होगी। उसके बाद यहां से मरीज को निजी हॉस्पिटलों में रेफर किया जा सकेगा। विभाग की ओर से मेमोरियल हॉस्पिटल, ट्यूलिप अस्पताल, फिम्स हॉस्पिटल, निदान हॉस्पिटल, रावल हॉस्पिटल, मित्तल नर्सिंग होम, छाबड़ा नर्सिंग होम, सिग्नस हॉस्पिटल, गुप्ता नर्सिंग होम समेत 12 हॉस्पिटलों को पैनल में लिया है। जहां मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर से स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान
स्वाइन फ्लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर स्कूलों में एक दिसंबर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विभाग के कर्मचारी स्कूलों में जाकर बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचने के प्रति जागरूक करेंगे।


स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग ने पहले ही कमर कस ली है। मरीजों के इलाज के लिए 12 निजी हॉस्पिटलों को पैनल पर लिया गया है, जहां मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
- डा. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed