फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज मामले में आहुलाना के सरपंच को मिली क्लीन चिट

फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज मामले में आहुलाना के सरपंच को मिली क्लीन चिट

Fri, 17 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज मामले में आहुलाना के सरपंच को मिली क्लीन चिट
गन्नौर। फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज प्रस्तुत कर चुनाव लड़ने के मामले में गांव आहुलाना के सरपंच को डीसी की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। गांव के एक व्यक्ति द्वारा सरपंच पर यह आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त से जांच की मांग की थी। जिसके बाद लंबे समय तक चली प्रशासनिक जांच के बाद आरोप सिद्ध न होने पर डीसी केएम पांडुरंग ने सरपंच को क्लीनचिट दे दी। आहुलाना गांव के सरपंच हरेंद्र पहल पर दसवीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप था। यह आरोप गांव के ही बलबीर पहल द्वारा लगाया गया था, जिन्होंने आरटीआई के माध्यम से इस बात का खुलासा किया था। बलबीर पहल ने इसकी शिकायत डीसी केएम पांडुरंग को दी थी। इस पर डीसी ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए हरेंद्र पहल की 10वीं के दस्तावेज की जांच भिवानी बोर्ड से करवाई। भिवानी बोर्ड द्वारा 10वीं की मार्कशीट जारी करने की पुष्टि होने पर जिला उपायुक्त ने सरपंच हरेंद्र पहल को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed