{"_id":"5a0de4f74f1c1b6e548bd751","slug":"141510860023-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"290 करोड़ की परियोजनाओं से चमकेगा जिला, सीएम ने दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
290 करोड़ की परियोजनाओं से चमकेगा जिला, सीएम ने दी सौगात
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
सीएम मनोहर लाल ने जिले को करीब 290 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि पूर्व सरकार के लंबित कामों को भाजपा सरकार पूरा कराएगी। वीरवार शाम लघु सचिवालय में जिले के विभिन्न स्थानों के लिए स्वीकृत 10 परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ 3 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। साथ ही सीएम ने कुंडली ग्राम पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा भी की।
अपने दो दिवसीय दौरे के तहत सीएम मनोहर लाल वीरवार शाम को सोनीपत पहुंचे। उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचकर जिले के लोगों को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। लघु सचिवालय में करीब 280 करोड़ 41 लाख रुपए की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा करीब 9 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से पूरी हो चुकी तीन परियोजनाओं को लोकार्पित किया। सीएम मनोहर लाल ने इस दौरान कहा कि प्रदेश की सरकार किसी भी विकास कार्य को शेष नहीं छोड़ेगी। पूर्व सरकार ने भले ही विकास कार्यों को अधूरा छोड़ दिया हो।
पूर्व सरकार ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) सरीखे विकास कार्यों को पूरा नहीं कराया, जबकि केएमपी का निर्माण वर्ष 2011 में पूरा हो जाना चाहिए था। इस कार्य को भाजपा सरकार ने फिर से शुरू कराया है जिसे वर्ष 2018 में पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा तथा कुछ विकास कार्यों को लोकार्पित किया गया है। इससे सोनीपत जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, रविंद्र दिलावर, ओएसडी भूपेश्वरदयाल गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं की सौगात
-नगर निगम क्षेत्र में 114 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीवरेज व्यवस्था के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास
-ड्रेन नंबर-6 के जीर्णोद्धार व शहर ड्रेन के निर्माण के 87 करोड़ रुपये के कार्य का शिलान्यास
-नगर निगम क्षेत्र के 10 गांवों में 58 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल आपूर्ति के विस्तार कार्य का शिलान्यास किया।
-एक करोड़ 85 लाख रुपये से बनने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय मुरथल के भवन का शिलान्यास किया।
-गन्नौर-शाहपुर सड़क को चार करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से चौड़ा करने तथा दो करोड़ 57 लाख रुपये की राशि से सोनीपत-उलदेपुर ठरू-शहजादपुर से सीतावली-रहमाना तक सड़क के सुधारीकरण के कार्य की आधारशिला रखी।
-गांव शामड़ी से कैलाना सड़क के निर्माण के दो करोड़ रुपये के कार्य तथा बणवासा से भंडेरी सड़क के निर्माण के दो करोड़ 28 लाख रुपये के कार्य का भी शिलान्यास किया।
-उत्तर हरियाणा बिजली निगम की ओर से तीन करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से गांव जुआं में तथा तीन करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से गांव मोई में बनने वाले 33 केवी सब-स्टेशन का भी शिलान्यास किया।
-नगर निगम क्षेत्र के मशद मोहल्ला में एक करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बने स्कूल भवन का उद्घाटन किया।
-गांव बड़ौता में तीन करोड़ 96 लाख रुपये तथा गांव बुसाना में तीन करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सब-स्टेशन का उद्घाटन किया।
सीएम आज इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि सीएम मनोहर लाल शुक्रवार को सुबह 8 बजे दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की ओर से आयोजित युवा क्रांति सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद हैबीटेट क्लब परिसर में जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनेंगे व अधिकारियों को निर्देश देंगे। इसके बाद जिला परिषद हॉल में जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों व जिला से संबंधित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेेंगे। वहां से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय राई व गांव औरंगाबाद स्थित व्यायामशाला का भी दौरा करेंगे।
कुंडली को नगर पालिका का दर्जा
सीएम मनोहर लाल ने समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत कुंडली को नगरपालिका बनाने की घोषणा की। वर्ष 2011 की जनगणना में कुंडली की आबादी 10 हजार थी जो वर्तमान में एक लाख के करीब पहुंच चुकी है। जीटी रोड पर दिल्ली बार्डर से सटा प्रदेश का अंतिम गांव होने के चलते यहां तेजी से विकास कराने की आवश्यकता है। इसी के चलते इसे नगर पालिका का दर्जा दिया जा रहा है।
बैठक में यह निर्देश भी दिए
-सामाजिक सुरक्षा भत्ता के लिए लाभार्थियों को हो रही परेशानी के समाधान के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को संशोधन के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
-वर्ष 2004 से पूर्व के वोटर कार्ड वाले आवेदक का नया वोटर कार्ड बनने के बाद ऑनलाइन डाटा नहीं मिल रहा। उनके पूर्व वोटर कार्ड की सत्यता जांचते हुए मान्य किया जाए।
-अविवाहित की तरह उन आवेदकों का भी मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई जाएं, जिनकी औलाद देरी से जन्मी और आवेदन के समय बच्चे की उम्र 41 वर्ष नहीं हो पाई है।
महाग्राम योजना से जुड़ेगे 10 हजार की आबादी वाले गांव
सीएम ने कहा कि 10 हजार या इससे अधिक आबादी वाले बड़े गांवों को महाग्राम योजना के तहत शामिल कर उनका विकास किया जाए। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद को अफसर समझने की बजाए जनसेवक की भावना के साथ काम करें। इसके साथ ही लोगों को यह लगना चाहिए कि वह वास्तव में उनकी सेवा को तत्पर हैं।
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा सब स्टेशन
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में बिजली समस्या को देखते हुए सीएम ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तुरंत वहां नया सब स्टेशन स्थापित करें। जिससे उद्योगपतियों को किसी प्रकार की दिक्कत न रहे।