{"_id":"598223474f1c1b743d8b4654","slug":"141501700935-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड कर्मियों ने दिया धरना, डीसी को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड कर्मियों ने दिया धरना, डीसी को सौंपा मांगपत्र
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के फील्ड कर्मियों ने मांगों को मनवाने के लिए बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्य सचिव हरियाणा के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के जिला प्रधान धर्मपाल मलिक ने धरने की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 14 जून को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल से यूनियन की वार्ता हुई थी। उस दौरान यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों की मांगें मंत्री के सामने रखी थीं। इनमें मांगों को जल्द पूरा करने की मंत्री और यूनियन नेताओं में सहमति बनी थी। अभी तक सरकार ने इनकी कोई घोषणा नहीं की है। इससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष है। इस अवसर पर राज्य महासचिव शीलक राम मलिक, उपप्रधान जयभगवान दहिया, रामनिवास आर्य, ओमप्रकाश मलिक, ज्ञानचंद, जयपाल खोखर, जयभगवान, देसराज, चतर सिंह, नरेश, रामकरण, सियाराम, संदीप आदि मौजूद रहे।