फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शहर में हर सड़क टूटी, लगने लगा जाम, लोग परेशान

शहर में हर सड़क टूटी, लगने लगा जाम, लोग परेशान

Thu, 03 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
शहर में हर सड़क टूटी, लगने लगा जाम, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर की सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों में जहां पहले छोटे गड्ढे थे, वह अब बारिश के कारण वे बड़े हो गए हैं। सड़कें टूटने से जगह-जगह जाम लग जाता है। सड़कों पर लोगों को चलना मुश्किल हो गया है तो गड्ढों की वजह से हादसे होने का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी इन बदहाल सड़कों की सुध नहीं ले रहा।
शहर की सड़कों में बने गड्ढों को पीडब्ल्यूडी अभी तक भर नहीं सका है। बारिश ने हालात ज्यादा खराब कर दिए हैं। सड़कों में पहले बने गड्ढे अब बारिश के कारण गहरे हो गए हैं। ऐसे हालात बस स्टैंड से सेक्टर-14 के लिए जाने वाली सड़क, बहालगढ़ रोड, मॉडल टाउन की सड़क, रेलवे रोड सभी जगह सड़कों में गड्ढे दिख रहे हैं। इन गड्ढों में वाहन फंसने के कारण रोजाना जाम लगने लगा है, जिससे लोगों का शहर में चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

रोहतक रोड आरओबी पर गड्ढे में पलटी ईंटों से भरी ट्राली, वन वे हुआ
रोहतक रोड आरओबी के शुरू होते ही इंडस्ट्रीयल एरिया की तरफ सड़क में बने गड्ढे में बुधवार को ईंटों से भरी ट्रॉली का पहिया गिरने से वह पलट गई। इसके चलते सोनीपत शहर के अंदर आने वाले वाहनों की रोहतक रोड पर लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने पुराने पुल से वाहनों का आवागमन बंद करवाया। सभी वाहनों को नए पुल पर डायवर्ट किया गया। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की रिपयेरिंग पर हर वर्ष 10 लाख खर्च
सड़कों की रिपयेरिंग के लिए हर साल सरकार करीब 10 लाख रुपये का बजट जारी करती है। बजट के मिलने पर पीडब्ल्यूडी सड़कों पर पैचवर्क किया जाता है। हाल ही में हुई बारिश के चलते लगातार टूट रही सड़कों की हालत को सुधारा नहीं जा रहा है।
सड़क की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया
बारिश के चलते सड़कों की हालत खराब हो गई है। लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बन रहे है। प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
फोटो 08- धर्मबीर निवासी सेक्टर-23
-
बदहाल सड़कों पर दुर्घटना होने की आशंका
शहर की बदहाल सड़कों पर जल्द से जल्द गड्ढे नहीं भरे गए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विभाग की तरफ से जल्द बदहाल हुई सड़कों को ठीक किया जाना चाहिए।
फोटो 09- नरेश कुमार निवासी गांव ठरू
-
खराब सड़कों से लोगों की बढ़ रही परेशानी
बारिश से पहले थोड़े गड्ढे थे। उस समय विभाग ने सड़कों को ठीक नहीं कराया। अब बारिश आने के बाद सड़कों पर जलभराव होने से गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इससे परेशानी बढ़ गई है।

फोटो 10- महाबीर, दुकानदार, गोहाना रोड

बरसाती सीजन के बाद बदहाल सड़कों की रिपेयरिंग की जाएगी। इसके बाद लोगों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बरसात के दौरान भरने वाले पानी की निकासी भी साथ-साथ करवाई जा रही है।
एके गोयल, एसई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed