फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14 days after the solar eclipse, the last lunar eclipse of the year will be visible this evening

सूर्यग्रहण के 14 दिन बाद साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज शाम होते ही दिखाई देगा

Tue, 08 Nov 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
14 days after the solar eclipse, the last lunar eclipse of the year will be visible this evening
सूर्यग्रहण के 14 दिन बाद मंगलवार को साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण देश में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शोनक ने बताया कि ग्रहण काल के दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पंडित अमित शोनक ने बताया कि चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली की तिथि पर लगेगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी दिवाली के अगले दिन पर कार्तिक अमावस्या तिथि पर लगा था। भारत में यह चंद्रग्रहण शाम होते ही दिखाई देने लगेगा। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण होने पर 9 घंटे पहले से सूतक शुरू हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण पर सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित होते हैं। मंगलवार को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से सूतक काल आरंभ हो जाएगा, जो ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के यह हैं वैज्ञानिक कारण
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य संयोजक कृष्ण वत्स ने बताया कि देव दीपावली पर मंगलवार को यह इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले इस वर्ष 16 मई को आंशिक चंद्र ग्रहण की स्थिति बनी थी। चंद्रग्रहण की स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य की तरह काले रंग का नहीं होता, बल्कि लाल रंग का होता है। इसलिए इसे रेड मून या ब्लड मून कहते हैं। ऐसा पृथ्वी के वायुमंडल के कारण होता है। चंद्रमा तक पहुंचने वाली रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से हुए गुजरते हुए बिखर जाती है, जिससे चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है। चंद्रग्रहण के समय जहां भी रात होती है, वहां चंद्रग्रहण दिखाई देता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग दो घंटे हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के पूर्वी भाग में देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी भाग में देखा जा सकेगा, जबकि उत्तरी भारत में यह आंशिक दिखाई देगा। ग्रहण दोपहर बाद 2:39 बजे शुरू होगा और शाम 4:29 बजे तक पूरी तरह पृथ्वी की छाया के गर्भ में होगा। उस समय चंद्रमा उत्तरी भारत में नहीं दिखाई देगा, बल्कि शाम 5:31 पर चंद्रोदय का समय है, उसके बाद आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण के विपरीत चंद्र ग्रहण को बिना किसी सुरक्षा या विशेष सावधानियों के नंगी आंखों से देखा जा सकता है। भारत में दिखाई देने वाला अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को होगा। कृष्ण वत्स ने कहा कि ग्रहण एक खगोलीय दर्शनीय घटना है, जो वैज्ञानिकों को नई खोज व जानने का अवसर प्रदान करती है। एक साल में कम से कम दो और अधिकतम पांच चंद्र ग्रहण हो सकते हैं।
चंद्रग्रहण का समय
चंद्रग्रहण प्रारंभ : दोपहर 2:39 बजे से
ग्रहण मध्य : दोपहर बाद 4:29 बजे तक
ग्रहण समाप्त : शाम 6:19 बजे
ग्रहण दिखाई देगा : शाम 5:28 बजे (चंद्रोदय के समय )
ग्रहण सूतक : सुबह 8:28 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed