फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   134A: Police stopped the parents who came to meet the Transport Minister, debate ensued

134ए : परिवहन मंत्री से मिलने पहुंचे अभिभावकों को पुलिस ने रोका, हुई बहस

Tue, 22 Feb 2022 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
134A: Police stopped the parents who came to meet the Transport Minister, debate ensued
लघु सचिवालय में प्रवेश न मिलने से गुस्साए अभिभावक गेट पर प्रदर्शन करते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
नियम 134ए के तहत अब तक दाखिलों से वंचित अभिभावक सोमवार को छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने अभिभावकों को परिवहन मंत्री से मिलने ही नहीं दिया और गेट पर ही रोके रखा। अभिभावकों व पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। गुस्साए अभिभावकों ने गेट पर ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के जाने के बाद ही अभिभावकों को अंदर जाने दिया गया। अभिभावकों ने उपायुक्त ललित सिवाच से मिलकर बच्चों का दाखिला करवाने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने उप जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को पात्र विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिन अभिभावकों ने नियम 134ए के तहत बच्चों का दाखिला न होने पर सरकार, शिक्षा मंत्री और निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्हें सोमवार सुबह सेक्टर 27 थाने में बुलाया गया था। अभिभावक थाने पहुंचे, लेकिन वहां जांच अधिकारी ही नहीं मिला। इस पर अभिभावकों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने कहा कि जब मिलना ही नहीं था तो हमें थाने क्यों बुलाया गया। इसके बाद सभी अभिभावक एकत्रित होकर लघु सचिवालय में लगे जनता दरबार में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलने पहुंचे। लघु सचिवालय के गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने अभिभावकों को अंदर नहीं जाने दिया और यहीं रोके रखा। इस दौरान अंदर जाने को लेकर अभिभावकों व पुलिस कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई। परिवहन मंत्री के जाने के बाद अभिभावकों को उपायुक्त से मिलवाया गया। अभिभावकों ने उपायुक्त को कहा कि निजी स्कूलों द्वारा दाखिला न देने से बच्चों का साल खराब हो रहा है। इस पर उपायुक्त ने उप जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को फोन कर सभी पात्र विद्यार्थियों के दाखिले सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उसके बाद अभिभावक लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया की अब तक की स्थिति
पहला ड्रॉ
पहले ड्रॉ में शामिल विद्यार्थी : 2544
दाखिले हुए 1115
दाखिले निरस्त किए 544
लंबित दाखिले 883
-
दूसरा ड्रॉ
दूसरे ड्रॉ में शामिल विद्यार्थी : 273
दाखिले हुए 47
दाखिले निरस्त किए 65
लंबित दाखिले 161
--
शिक्षा विभाग ने 2019-20 में हुए दाखिलों का मांगा रिकॉर्ड
गन्नौर। खंड शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों से 2019-20 में 134ए के तहत हुए दाखिलों का रिकॉर्ड मांगा है। निजी स्कूलों को रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए 22 फरवरी तक का समय दिया गया है। रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए 32 निजी स्कूल संचालकों को लिखित आदेश जारी किए गए हैं। कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी रिकॉर्ड एकत्रित करने के साथ ही मंगलवार को निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पहुंचने वाले निजी स्कूल प्रबंधकों को 2019-20 में 134ए के तहत हुए दाखिलों का रजिस्टर साथ लाना होगा। साथ ही विद्यालय के लैटर पैड पर दाखिलों की सूची भी देनी होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल की वजह से 2019-2020 में हुए दाखिलों में अधूरी जानकारी मिल पाई। इस वजह से 32 स्कूलों के रिकॉर्ड को मंगवाया गया है। इन स्कूलों से मिलने वाले रिकॉर्ड का मिलान विभाग में मौजूद रिकॉर्ड से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed