{"_id":"5744a1914f1c1ba22c690e2e","slug":"134a-education-anshan-sonipat-two-health-decrease","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन में दो की फिर बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन में दो की फिर बिगड़ी तबीयत
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 25 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
किरण बेदी से पप्पू को प्रेरणा मिली
- फोटो : thebetterindia.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134-ए को लेकर छात्र अभिभावक संघ का आमरण अनशन छठे दिन में प्रवेश कर गया। वहीं हरियाणा अभिभावक मंच का आमरण अनशन मंगलवार से केबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर शुरू हुआ। संघ के अनशन के दौरान मंगलवार को फिर से दो अनशनकारियों की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। जिसके लिए डॉक्टर को फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो अभिभावकों ने रोड जाम की कोशिश में सुभाष चौक पर एक तरफ का रास्ता रोक दिया।
हालांकि पांच-दस मिनट में ही पुलिस की जिप्सी द्वारा दो अनशनकारियों को अस्पताल लाया गया। देर शाम तक दोनों महिला अनशनकारी अस्पताल में ही उपचाराधीन थी। वहीं एक महिला अनशनकारी अभी भी डटी हुई हैं। दूसरी ओर हरियाणा अभिभावक मंच द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया। अनशन के पहले दिन ही पांच लोगों ने आमरण अनशन शुरू किया। दोनों ही जगहों पर सरकार विरोधी नारेबाजी की गई।
अर्चना ठीक, बाकि दो की हालत बिगड़ी
छात्र अभिभावक संघ द्वारा जारी आमरण अनशन में सोमवार रात जहां तेज आंधी तूफान के चलते सुभाष चौक से टेंट उड़ गया था। अनशनकारियों को रात भर सुभाष चौक स्थित पार्क में गुजारनी पड़ी। वहीं मंगलवार को फिर से दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें सुषमा और पूजा शामिल थी, पूजा की हालत तो इतनी खराब हो गई कि उसके सिर पर पट्टियां रखनी पड़ी। हालत खराब होते देख लोगों की ओर से स्वास्थ्य विभाग को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो अभिभावकों ने रोड जाम की कोशिश की। लगभग 10 मिनट तक अभिभावक सुभाष चौक पर रास्ता रोककर बैठे रहे। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की जिप्सी के जरिए सुषमा और पूजा को अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर तीसरी अनशनकारी अर्चना की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
मंच के सात लोग बैठे अनशन पर
हरियाणा अभिभावक मंच ने भी अपने पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। मंच ने कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास के बाहर आमरण अनशन शुरू किया है। अनशनकारियों में मंच के सचिव राजीव वर्मा, कन्हैया, नीतू, पूनम, प्रवीण कुमार, गोहाना से जयकरण, खरखौदा से हेमंत आमरण अनशन पर बैठे। राजीव वर्मा ने बताया कि मंच की ओर से हाईकोर्ट में अवमानना का केस दायर किया गया है। इसमें एडीसी, डायरेक्टर आफ एजूकेशन, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा तथा प्राइवेट स्कूलों को पार्टी बनाया गया है।