{"_id":"5b4a53214f1c1b40748b4b84","slug":"131531597601-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर खटीक बस्ती के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर खटीक बस्ती के लोगों का प्रदर्शन
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास योजना को ढोंग बताकर लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। नगर परिषद की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भरवाए गए आवेदनों का लाभ लोगों को अभी तक नहीं मिल पाया है। इसी के विरोध में शनिवार को खटीक बस्ती के लोगों ने रोष प्रकट कर इस योजना को ढोंग बताया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व पार्षद विनोद राजौरा, सुरेंद्र कालड़ा, सतीश, हरबीर, सुरेंद्र आदि ने कहा कि नगर परिषद की ओर से करीब छह माह पहले लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवदेन भरवाए गए थे। आवेदनों की जांच बैंक अधिकारियों ने की और हजारों आवेदनों में से शहर से केवल 377 आवेदनों को सही बताया। उन्होंने कहा कि अब लोन के लिए पास हो चुके आवेदनकर्ताओं से आईटीआर, लाल डोरे के अंदर का प्रूफ, नप से नक्शा पास व रजिस्ट्री मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि नप से नक्शा पास कराने के लिए उन्हें तीस से 40 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे और लाल डोरे के अंदर जमीन आने पर उसका कोई प्रूफ नहीं देना होता है। सरकार ने लोगों की आंखों में केवल धूल झोंकने का काम किया व लोगों के इस योजना के पीछे धक्के खाने पर 4-4 हजार रुपये खराब करा दिए। प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड-18 की पार्षद अंजू राजौरा ने किया।
---
अगर प्रधानमंत्री आवास योजना को लोगों को लाभ लेना है तो उन्हें बैंक अधिकारियों की ओर से बताए गए सभी दस्तावेजों को पूरा करना होगा। उनकी तरफ से केवल लोगों के आवेदन बैंक अधिकारियों को दिए गए थे, अब लोन देने का कार्य केवल बैंकों का है।
विज्ञापन
- अशोक कुमार, नप ईओ।