{"_id":"5b4114c64f1c1bc6248b5267","slug":"131530991814-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में नहीं सुविधाएं, मरीज हो रहे परेशान : डॉ. विपिन सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में नहीं सुविधाएं, मरीज हो रहे परेशान : डॉ. विपिन सांगवान
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों में नहीं सुविधाएं, मरीज हो रहे परेशान : डॉ. विपिन सांगवान
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। प्रदेश कांग्रेस चिकित्सक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. विपिन सांगवान ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा कर रही भाजपा सरकार में नागरिक अस्पतालों की हालत बदहाल है। अस्पतालों में दवाइयां, पेयजल, चिकित्सकों की कमी के अलावा अनेक समस्याएं पिछले कई साल से जस की तस हैं। डॉ. विपिन सांगवान शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
डॉ. विपिन सांगवान ने कहा कि नागरिक अस्पतालों में चिकित्सकों की खाली जगहों को नहीं भरा जा रहा है तो सरकार का दबाव नहीं मानते हुए चिकित्सक भी समय पर नहीं आ रहे। जिसके कारण आए दिन शिशु की गर्भ में मौत व जन्म लेने के बाद मौत के मामले सामने आ रहे हैं। बिजली, पानी, बैठने के अलावा दवाइयों का टोटा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को डिलीवरी के लिए कमरा व बैड तक नसीब नहीं होता है। वह फर्श, शौचालय के अलावा गेट पर ही बच्चे को जन्म देने पर मजबूर है और इस तरह के कई मामले सोनीपत व गोहाना में आ चुके है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को पूरी तरह से बदहाल बताया।