{"_id":"5b3a79a24f1c1b16588b4658","slug":"131530558882-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के जरनेटर में लगी आग, दमकल केंद्र का फोन नहीं लगा तो दीवार कूदकर दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के जरनेटर में लगी आग, दमकल केंद्र का फोन नहीं लगा तो दीवार कूदकर दी सूचना
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के जनरेटर में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। नागरिक अस्पताल में सोमवार को शॉर्ट-सर्किट के चलते जनरेटर में आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में कर्मचारियों व मरीजों में भगदड़ मच गई। जनरेटर में आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को देने के लिए कर्मचारियों ने फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लग सका। फिर अस्पताल के साथ लगती फायरब्रिगेड की दीवार कूदकर उनको सूचना दी गई। इसके बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जनरेटर में आग लगने के बाद अस्पताल की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। जिससे कर्मचारी व मरीज परेशान रहे। वहीं सभी मशीनें बंद होने से काम ठप हो गया। लगभग एक घंटा बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई, जिसके बाद कर्मचारियों व मरीजों ने राहत की सांस ली।
नागरिक अस्पताल में लगभग 7 साल से बंद अवस्था में जनरेटर रखा हुआ था। जनरेटर में बिजली की आपूर्ति के लिए तार जोड़ा गया था। वहीं सोमवार सुबह बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण अचानक जनरेटर में शार्ट-सर्किट हुआ और आग लग गई। जनरेटर से उठते धुएं को देखकर कर्मचारियों व मरीजों में भगदड़ मच गई और कर्मचारियों ने अधिकारियों को जनरेटर में आग लगने की सूचना दी। फायरब्रिगेड विभाग को आग लगने की सूचना देने के लिए फोन मिलाया गया, लेकिन नंबर नहीं लगा, जिसके बाद अस्पताल के साथ में लगती फायर ब्रिगेड विभाग की दीवार से कर्मचारियों ने कूदकर सूचना दी। जिसके बाद आग पर गाड़ी ने पहुंच कर काबू पाया।
---
जनरेटर पिछले लगभग सात साल से बंद अवस्था में था। रिपेयर नहीं होने के कारण इससे चलाया नहीं गया था। अस्पताल के कर्मियों की ओर से बिजली का कनेक्शन से जरूर जोड़ा गया था। आग लगने के कारणों का वह अपने स्तर पर जांच करेंगे।
विज्ञापन
- डॉ. कर्मबीर, एसएमओ नागरिक अस्पताल
--
वोडाफोन कंपनी के नंबर से एमरजेंसी कॉल नहीं आती, जिसके चलते उन्हें अस्पताल के जनरेटर में लगने की सूचना पर्सनल फोन व लैंडलाइन पर मिली थी। इसके बाद कर्मियों ने जाकर आग पर काबू पा लिया। वोडाफोन कंपनी के नंबर से एमरजेंसी कॉल नहीं आने के संबंध में पहले ही विभाग को अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है।
- रमेश कुमार, इंचार्ज दमकल केंद्र