फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रदेश में कैसे पूरी होगी सीएम की घोषणाएं, 1050 आज भी फाइलों में दबी पड़ी

प्रदेश में कैसे पूरी होगी सीएम की घोषणाएं, 1050 आज भी फाइलों में दबी पड़ी

Sat, 18 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में कैसे पूरी होगी सीएम की घोषणाएं, 1050 आज भी फाइलों में दबी पड़ी
कैसे पूरी होंगी सीएम की घोषणाएं, 1050 आज भी फाइलों में
विज्ञापन

अंकित चौहान
सोनीपत। भाजपा सरकार के तीन साल पूरे हो चुके है तो सीएम मनोहर लाल खट्टर का प्रदेश के सभी जिलों में तीसरा दौरा भी आखिरी दौर में पहुंच चुका है। लेकिन इसके बावजूद सीएम घोषणाओं की 1050 फाइलें आज भी दबी पड़ी हैं, जिनपर अभी तक काम भी शुरू नहीं हो सका है। सीएम ने तीन साल में प्रदेश के अंदर 3600 घोषणाएं की हैं, जिनमें से लगभग 1200 पूरी हो चुकी है और 1350 पर काम चल रहा है। इनको भी पूरा होने में अभी समय लग सकता है, क्योंकि इनमें से कई पर कुछ समय पहले ही काम शुरू हुआ है। अपनी ही घोषणाओं का यह हाल देखकर सीएम को खुद ही जिलों में जाकर मोर्चा संभालना पड़ रहा ह,ै और वह हर घोषणा का अपडेट अधिकारियों से लेने में लगे हैं। लेकिन सरकार के पास केवल दो साल बचे हुए है, ऐसे में इस कार्यकाल में सीएम को अपनी ही योजनाओं को पूरा करना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि अगले विधानसभा चुनाव में सीएम घोषणाओं के काम की स्थिति भी काफी अहम होगी और सरकार इनको पूरा कर लेती है तो इनको उपलब्धि के रूप में जनता के बीच रख सकती है।
प्रदेश में तीन साल पहले जब भाजपा सरकार बनी तो सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सभी हल्कों में जाकर रैली की और उन हल्कों के लिए विकास योजनाओं की घोषणा की गई। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खुद बताया कि प्रदेश के सभी हल्कों में ऐसी 3600 योजनाओं की उन्होंने घोषणा की थी, जिससे प्रदेश की अधिकतर समस्याओं को दूर किया जा सके। लेकिन उन घोषणाओं में 1050 पर आज भी काम शुरू नहीं हो सका है और वह अभी तक फाइलों में दबी हुई है। सीएम घोषणाओं के विकास कार्यों को जहां तुरंत कराया जाना चाहिए, वहां इनकी फाइलों को लगातार लटकाया जा रहा है। जिलों से इनका एस्टिमेट तैयार करके भी अधिकारी भेज देते है, लेकिन वह फाइलें शासन स्तर पर जाकर दबा दी जाती है और वहां उनपर धूल जमा हो जाती है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने में लंबा समय लगा दिया जाता है, जिससे सीएम घोषणाएं अटक रही है। इस कारण ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के सभी जिलों में अपने तीसरे दौरे के दौरान सीएम घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट को सबसे ऊपर रखा है। उनके तीसरे दौरे के दौरान 18 जिले हो चुके है और अधिकतर जिलों में वह अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट लेकर उनको जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दे रहे हैं। क्योंकि सरकार के दो साल बाकी है और इन दो साल में जिस तरह से सीएम घोषणाएं पेंडिंग हैं, उनको पूरा कराना बड़ा चुनौती वाला काम होगा। अब यह देखना होगा कि सीएम अपनी घोषणाओं को कब तक पूरा करा पाते है।
विज्ञापन


मेरा प्रदेश के सभी जिलों में दौरा करने का यह तीसरा दौर है। मैने 18 जिलों को इस तीसरे दौरे में पूरा कर लिया है। प्रदेश में 3600 सीएम घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से 2550 में अधिकतर के काम हो चुके हैं, और कुछ पर काम चल रहे हैं। जितनी भी सीएम घोषणाओं पर काम शुरू नहीं हो सका है, उनपर भी जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। यह सभी घोषणाएं सरकार दो साल में पूरा कर लेगी, जिसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर लाल खट्टर, सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed