फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पेट्रोल के 15 साल व डीजल के 10 साल पुराने वाहन होंगे जब्त

पेट्रोल के 15 साल व डीजल के 10 साल पुराने वाहन होंगे जब्त

Fri, 10 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल के 15 साल व डीजल के 10 साल पुराने वाहन होंगे जब्त
पेट्रोल के 15 साल और डीजल के 10 साल पुराने वाहन होंगे जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) और दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सोनीपत प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त उपायुक्त आमना तस्नीम ने आदेश दिया है कि पेट्रोल के 15 और डीजल के 10 साल पुराने वाहनों को जब्त किया जाए। साथ ही प्रदूषण करने वाली औद्योगिक इकाईयों और ईंट भट्ठे भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, वाहनों पर रोक लगाने के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
एनजीटी के आदेशों की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त आमना तस्नीम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनजीटी ने एनसीआर में कई दिनों से फैले स्मॉग को देखते हुए वर्धमान कौशिक वर्सेस यूनियन आफ इंडिया के तहत प्रदूषण रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में ज्यादा धुएं और धूल के कणों वाले क्षेत्रों में तुरंत पानी का छिड़काव किया जाएगा। इनमें खेवड़ा बहालगढ़ रोड, मुरथल रोड, जीटी रोड और नरेला रोड पर तत्काल छिड़काव शुरू करवा दिया गया है। इसके साथ ही जिला में किसी भी तरह की औद्योगिक गतिविधि को भी तुरंत रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आठ टीम बनाई गई है। 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को तत्काल जब्त किए जाने के आदेश दिए गए हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को आदेश दिए कि भट्ठे को तुरंत बंद करवाया जाए। इसके लिए पांच अलग-अलग टीमें बनवाकर जांच की जाए।
विज्ञापन

जाम बन गया मुसीबत
दिल्ली में वाहनों पर रोक लगाने के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। वाहन हाईवे पर रेंगते हुए चल रहे थे। जिससे अधिक प्रदूषण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed