फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रिक्त सीटों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन सात तक

रिक्त सीटों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन सात तक

Thu, 03 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
रिक्त सीटों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन सात तक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल विवि में बीटेक, बीआर्क और बीटेक(लीट) की रिक्त सीटों के लिए विद्यार्थी सात अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय केवल ऑन लाइन फॉर्म ही स्वीकार किया जाएगा। विवि की तरफ से मेरिट लिस्ट आठ अगस्त को जारी कर दी जाएगी। फिजिकल काउंसलिंग नौ अगस्त से होगी। यह जानकारी विवि के कुलपति प्रो. राजेंद्रकुमार अनायत ने दी।
कुलपति प्रो. अनायत ने कहा कि आवेदन करने वाला विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि किस विभाग में कितनी सीट रिक्त हैं। कितने विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विवि में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी सात अगस्त तक ऑनलाइन विवि में आवेदन कर सकते हैं। जैसे ही कोई रिक्त सीट भरती है तो 60 सेकेंड के अंदर वेबसाइट पर बदलाव आ जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को विवि मेरिट लिस्ट जारी कर देगा। आवेदन करने वाले विद्यार्थी आठ अगस्त को विवि की मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। नौ अगस्त से विवि की फिजिकल कांउसलिंग शुरू की जाएगी। कांउसलिंग की विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

फॉर्म में सुधार का अवसर, रजिस्ट्रेशन पर मिलेगा मैसेज
कुलपति ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी अपने फॉर्म में सुधार करवाना चाहता है तो इसके लिए विद्यार्थी को ऑनलाइन एक प्रार्थना भेजना होगा। उसके बाद विवि फॉर्म में रह गई त्रुटि में सुधार कर देगा। इससे पूर्व ऑनलाइन आवेदन करते समय रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थी को होम पेज पर ही कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा। इसके अतिरिक्त ईमेल और एसएमएस भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed