फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   13065 cases settled in National Lok Adalat

Sonipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 13065 मुकदमों का करवाया निपटारा

Sat, 11 May 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 May 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
13065 cases settled in National Lok Adalat
सोनीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रमोद गोयल के नेतृत्व में शनिवार को सोनीपत सहित गोहाना, गन्नौर व खरखौदा न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 13 हजार 65 मुकदमों का आपसी सहमति से निपटारा कराया गया। साथ ही तीन करोड़ 79 लाख 22 हजार 32 रुपये की राशि का भी निपटान किया गया।
विज्ञापन


डीएलएसए सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम मामलों के छह केसों का निपटारा किया गया। इसमें वादियों का 44 लाख की समझौता राशि का निपटारा किया गया। इसके अलावा मोटर व्हीकल से संबंधित 8671 चालानों का निपटारा किया गया, जिसमें 54 लाख 73 हजार 350 रुपये की राशि वसूली गई। इस दौरान फौजदारी के 108 केसों का निपटान करने के साथ 215 सिविल केस, 20 वैवाहिक विवाद संबंधी, 99 चेक बाउंस संबंधित केस का निपटान किया गया। इसमें दो करोड़ 34 लाख 07 हजार 82 रुपये की राशि का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला एडीआर सेंटर में स्थाई लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न बैंकों के बैंक रिकवरी से संबंधित 22 केसों का निपटान किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनीपत विमल कुमार, एडिशनल प्रिंसिपल जज (फेमिली कोर्ट) कुलदीप सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी हर्ष कुमार, आजाद सिंह सुषमा, उपमंडल स्तर पर गोहाना में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी डॉ. ज्योति, गन्नौर में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पुनीत लिम्बा, खरखौदा में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सूर्य करन चौधरी की बेंचो ने केसों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस विभाग (कमिश्नरी कार्यालय) व जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, खानपुर व राई की बेंच की तरफ से राजस्व और अन्य सहायक मामलों संबंधी मामलों का निपटान किया गया। इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, सोनीपत की तरफ से भी उपभोक्ता मामलों का निपटान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed