फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12th exam result released, 87.40 percent students passed

12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी, 87.40 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Thu, 16 Jun 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
12th exam result released, 87.40 percent students passed
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें जिले के 87.40 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए अव्वल स्थान हासिल किया है। जिले की लड़कियों का पास फीसदी 90.64 रहा जो लड़कों की तुलना में करीब 6 फीसदी अधिक रहा। इसमें गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बरखा ने 500 में से 491 अंकों के साथ वाणिज्य संकाय में जिले में टॉप किया है। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मेघा व भगत फूल सिंह पब्लिक स्कूल चटिया ओलिया की अंजलि देवी ने कला संकाय में 488 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बैंयापुर लहराड़ा की नेहा व गोहाना के ढुराना की रितू ने 487 अंकों के साथ जिले में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा मार्च माह में शुरू हुई थी। जिसमें जिले के 15 हजार 884 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 7072 छात्राएं व 8812 छात्र शामिल हुए। बुधवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में 13 हजार 882 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 6410 छात्राएं व 7472 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 1559 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई हैं, जिसमें 524 छात्राएं व 1035 छात्र शामिल हैं। जिले का पास प्रतिशत 87.40 रहा। खास बात यह है कि जिले में पहले तीन टॉप स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने का पता लगते ही विद्यार्थियों में परिणाम जानने की उत्सुकता बनी रही। विद्यार्थी स्कूलों से संपर्क करते रहे। वहीं कुछ विद्यार्थी साइबर कैफे पर परिणाम जानने के लिए पहुंचे। देर शाम तक परिणाम जानने की जद्दोजहद जारी रही। अपेक्षित परिणाम आने पर विद्यार्थी झूमते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इंसेट
प्रदेश में 13वें स्थान पर खिसका जिला
शिक्षा के हब के नाम से मशहूर सोनीपत जिला भले ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, लेकिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सोनीपत प्रदेश में टॉप फाइव में भी स्थान नहीं बना पाया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में चरखी दादरी 90.85 फीसदी परिणाम के साथ जहां प्रदेश में टॉप रहा, वहीं सोनीपत 87.40 फीसदी के साथ प्रदेश में 13वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed