{"_id":"5b4a53004f1c1b4b748b4c34","slug":"121531597568-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़मंडी फ्लाईओवर चौड़ा करने के लिए सीएम ने दी मंजूरी : कविता जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़मंडी फ्लाईओवर चौड़ा करने के लिए सीएम ने दी मंजूरी : कविता जैन
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़मंडी फ्लाईओवर चौड़ा करने के लिए सीएम ने दी मंजूरी : कविता जैन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि गुड़मंडी फ्लाईओवर चौड़ा करने के लिए सीएम मनोहर लाल ने सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस मांग को वह विधानसभा में उठाती रही हैं। दशकों पुरानी मांग को पूरा कराया गया, किंतु कांग्रेसी विधायकों ने इसमें कोई रुचि नहीं ली। मंत्री कविता जैन शनिवार को 2.13 करोड़ से बनने वाली गलियों के निर्माण का नारियल तोड़कर शुभारंभ करने पहुंची थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गलियों का निर्माण तयबद्ध समय में पूरा किया जाए, जिसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने गलियों के निर्माण शुरू कराने की शुरुआत विवेकानंद चौक से सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने से की। जिस पर करीब 44.66 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके उपरांत उन्होंने आदर्श नगर व चिंतपूर्णी मंदिर के मध्य गली का शिलान्यास किया। यहां कई इंटरलॉकिंग टाइल्स से कई गलियों का निर्माण किया जाएगा, जिन पर लगभग 72 लाख 68 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके पश्चात उन्होंने ककरोई रोड पर 72.55 लाख रुपये की लागत से सड़क किनारे इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने मयूर विहार की गली नंबर-8 व 7 का शिलान्यास किया, जिस पर लगभग 23.99 लाख रुपये खर्च होंगे।
पूर्व सरकारों ने सोनीपत के विकास के मामले में किया भेदभाव
मंत्री कविता जैन ने कहा कि पूर्व सरकारों ने सोनीपत के साथ विकास के मामले में हमेशा भेदभाव किया है। यही कारण है कि अभी तक शहर के लोगों को सीवर, निकासी, पेयजल जैसी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं, जिससे लोगों को भविष्य में ऐसी समस्याओं को नहीं उठाना पड़ेगा। इस दौरान भाजपा नेता रविंद्र दिलावर, मंडलाध्यक्ष नवीन मंगला, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र मलिक, जगमोहन भारद्वाज, सुरेंद्र मदान, नीरज, पूर्व पार्षद अशोक आदि मौजूद रहे।