{"_id":"5a1c68924f1c1bd9798bf5e4","slug":"121511811218-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरों के ढक्कन सड़क के लेवल के साथ नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरों के ढक्कन सड़क के लेवल के साथ नहीं होने से लोग परेशान
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क से ऊपर उठे सीवरों के ढक्कन दे रहे हादसों को न्यौता
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते बादशाही रोड, लल्हेड़ी रोड, नपा रोड सहित अन्य मार्गों पर सीवर के मेन हॉल के ढक्कन सड़क के लेवल के बराबर नहीं होने पर वाहन चालकों के लिए परेशानी हो रही हैं। यहां के दुकानदारों, किसानों, वाहन चालकों ने ढक्कनों को सड़क के लेवल के हिसाब से लगाने की मांग की है, जिससे आवागमन के दौरान हो रही परेशानी दूर हो सके। शीलू, सुनील, राम मेहर ने कहा कि जब उक्त सभी सड़कों का निर्माण हुआ तो उस समय सीवर का लेवल सड़क के बराबर करने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। कई जगह सड़क का लेवल ऊंचा हो गया, जबकि सड़क पर बने कई सीवर के ढक्कनों का लेवल नीचा हो गया। प्रशासन ने संबंधित विभाग को सड़क के बराबर सीवर के ढक्कनों का लेवल करने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन फिर भी कई जगहों पर सीवर के ढक्कन समतल नहीं हो पाए। लोगों का कहना है कि उक्त सभी सड़कों पर वाहन चालकों को बड़ी सावधानी के साथ चलना पड़ता है। कई बार थोड़ी सी भी लापरवाही बरतने के कारण दुपहिया वाहन चालक सड़क दुर्घटना के शिकार हो कर घायल हो गए। शहरवासियों ने सीवर के ढक्कनों को सड़क के लेवल करवाने की मांग की है, ताकि वाहन चालक किसी दुर्घटना के शिकार न हो सके।