फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सरकार की उपेक्षा का शिकार आदर्श गांव जाखौली, लोगों का हंगामा

सरकार की उपेक्षा का शिकार आदर्श गांव जाखौली, लोगों का हंगामा

Sun, 19 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
सरकार की उपेक्षा का शिकार आदर्श गांव जाखौली, लोगों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
आदर्श गांव जाखौली सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। इस गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और उनका समाधान नहीं कराया जा रहा है। गांव का मुख्य मार्ग टूटा हुआ है, जिससे जाखौली के अलावा आसपास के कई गांवों के लोगों को परेशानी होती है। वहीं गांव में गंदगी, पानी की निकासी आदि की समस्याएं बनी हुई हैं। इस कारण ही कांग्रेस नेता के नेतृत्व में रविवार को लोगों ने समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया।
जाखौली गांव में कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अनिल गौड़ के नेतृत्व में रविवार को मोहित गौड़, रमेश, चरणपाल, प्रमोद, राजू, सुखबीर नंबरदार, ओमप्रकाश, अंकुश, रोहित आदि काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। लोगों ने सरकार पर गांव की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिसे नहीं बनवाया जा रहा है। इस मुख्य सड़क से होकर ही जाखौली के अलावा सेवली, ओरंगाबाद, पतला, पबसरा, मनौली, भैरा खुर्मपुर, अटेरना, झुंड़पुर आदि गांवों के लोगों को जाना पड़ता है। उसके बावजूद सड़क को नहीं बनवाया जा रहा है और इसको देखते हुए ही रोडवेज के चक्कर भी कम हो गए है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अनिल गौड़ ने कहा कि जहां सरकार स्वच्छता का ढोल पीट रही है, वही गांव में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया है और पानी रास्तों में भरने लगा है। इससे वहां बीमारी फैलने का खतरा हो गया है तो हर किसी को समस्या झेलनी पड़ रही है। लोगों ने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed