फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कर्मचारियों ने बनाई वीडियो तो भड़क गई मंत्री

कर्मचारियों ने बनाई वीडियो तो भड़क गई मंत्री

Mon, 19 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बनाई वीडियो तो भड़क गई मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के 12वें दिन आंगनबाड़ी वर्करों ने कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास का घेराव किया। इसमें शामिल विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व यूनियनों से बात करने के लिए मंत्री अपने आवास पर बाहर आई तो वहां बातचीत के दौरान कर्मचारियों के मोबाइल से वीडियो बनाने पर वह भड़क गईं। मंत्री ने इस तरह वीडियो बनाने पर कर्मचारियों से बात करने से साफ इंकार कर दिया। कर्मचारियों के वीडियो बनानी बंद करने के बाद ही मंत्री ने बातचीत की और आंगनबाड़ी वर्करों की बर्खास्तगी वापस कराने के साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन के आह्वान पर सभी आंगनबाड़ी वर्कर व विभिन्न यूनियन के सदस्यों ने सेक्टर 15 की सड़कों पर जुलूस निकाला। वहां से जुलूस निकालते हुए वह सभी मंत्री कविता जैन के आवास पर पहुंचे और वहां आंगनबाड़ी वर्करों को बर्खास्त करने के आदेशों की प्रतियां जलाई। उसके बाद मंत्री के आवास का घेराव करते हुए धरना शुरू कर दिया गया। धरने की अध्यक्षता राज्य प्रधान बिमला नैन व महासचिव पुष्पा दलाल ने की। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली आंगनबाड़ी वर्करों की सेवाएं समाप्त करने का फैसला विभाग के तानाशाह रवैये को दर्शाता है, जिसे यूनियन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जिन आंगनबाड़ी वर्करों को बर्खास्त किया गया है, उनको सोनीपत में एडीसी की नियुक्ति हो जाने के बाद बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री व कर्मचारी नेताओं के बीच चल रही बातचीत की कुछ कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। जिसपर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस तरह का आश्वासन दिया था और उनके पास उनकी वीडियो रिकार्डिंग है। इसके बाद मंत्री मोबाइल से वीडियो बनाए जाने पर भड़क गई और इस तरह बात करने से साफ इंकार कर दिया। मंत्री ने कहा कि वे बातचीत करने आए हैं तो अपनी समस्या रख सकते हैं, लेकिन इस तरह वीडियो रिकार्डिंग जैसी हरकत नहीं चलेगी। वहां वीडियो रिकार्डिंग बंद करने के बाद ही मंत्री ने बातचीत करते हुए सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। कविता जैन के आश्वासन के बाद यूनियन ने फैसला लिया कि जब तक बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्करों को बहाल नहीं किया जाएगा, तब तक यूनियन का धरना जारी रखेगी। इस मौके पर जिला सचिव गीता देवी, आनंद शर्मा, आरके नागर, जयभगवान दहिया, राणबीर मलिक, सत्यवान मलिक, धूपसिंह, विष्णु दत्त सहित विभिन्न यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बनाई वीडियो तो भड़क गई मंत्री
आंगनबाड़ी वर्करों की बर्खास्तगी के आदेश के खिलाफ मंत्री कविता जैन के आवास का घेराव करने पहुंचे कर्मचारी
मंत्री कविता जैन से बातचीत के दौरान कर्मचारी बनाने लगे वीडियो, मंत्री ने गुस्से में बात करने से किया इंकार
वीडियो रिकार्डिंग बंद करने के बाद ही बातचीत की, मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed