{"_id":"594179274f1c1b612d8b45f3","slug":"121497463079-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूतों के शोरूम में भीषण आग, 40 गाड़ियों ने 12 घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूतों के शोरूम में भीषण आग, 40 गाड़ियों ने 12 घंटे में पाया काबू
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के मुरथल अड्डा चौक पर स्थित एक्शन जूतों के शोरूम में देर रात लगी आग से हड़कंप मच गया। आग से जहां पूरा सामान जलकर राख गया हो गया, वहीं आसपास के कई घरों में दरारें भी आ गईं। आग इतनी विकराल थी कि काबू पाने के लिए दमकल की करीब 40 दमकल गाड़ियों को 12 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने आरोप लगाया कि आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था, लेकिन दमकल की गाड़ियां करीब दो घंटे देरी से पहुंचीं। इसके कारण आग काफी भड़क गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
17 साल पुराना है शोरूम
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 237 में रहने वाले मोहन लाल बत्रा 17 वर्ष से मुरथल अड्डा चौक पर एक्शन कंपनी के जूतों का शोरूम चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह शोरूम बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात को करीब एक बजे उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि शोरूम से धुआं निकल रहा है। इस पर मोहनलाल व उनके परिजनों ने मौके पर जाकर देखा, तो शोरूम में सामान जल रहा था। कुछ ही देर में आसपास के दुकानदार भी मौके पर जमा हो गए और स्थानीय प्रयासों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती जा रही थी। इस पर सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी गई, लेकिन सूचना के दो घंटे बाद तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से शोरूम में रखे लाखों के जूते जल कर राख हो चुके थे, तो वहीं आसपास की दुकानों को भी आग से काफी नुकसान हुआ। शोरूम के पीछे बने मकान में दरारें आ गई। बुधवार को दोपहर बाद तक आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करनाल, पानीपत, बीसवां मील, कुंडली, राई के अलावा सोनीपत की करीब 40 दमकल गाड़ियों ने 12 घंटे से ज्यादा समय में आग पर काबू पाया।
कई दुकान व मकान प्रभावित
आग से आसपास में बनी इलेक्ट्रिोनिक्स, केमिस्ट की दुकानों की बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ। साथ ही शोरूम के पीछे बने एक घर में भी दरारें आ गईं। इस घर में एक बुजुर्ग दंपति रह रहा है, जोकि किसी तरह अपना गुजर-बसर करता है।
विज्ञापन
दुकानदार ने कहा, हो गया पूरी तरह से बर्बाद
शोरूम के संचालक मोहनलाल बत्रा ने बताया कि वह 17 साल से शोरूम चला रहे हैं। शोरूम में लगभग डेढ़ करोड़ का माल भरा था। दुकान भी करोड़ों की है। सब कुछ बर्बाद हो गया। मोहन लाल ने कहा कि आग ने काफी पीछे धकेल दिया है। इधर, आग की वजह से इस पूरे इलाके की बिजली काट दी गई थी। रात को काटी गई बिजली सुबह तक भी चालू नहीं हो सकी।
फोटो : 15 : सोनीपत में मुरथल रोड पर जूतों के शोरूम में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।