{"_id":"593e86631126f425548b4574","slug":"121497269859-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब ने उतराखंड को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब ने उतराखंड को हराया
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। शेखपुरा में चल रहे डॉ. वीपी आर्य मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली ने अपना पहला मैच जीत कर प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया। पूल बी के इस मैच में मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली ने उत्तराखंड की टीम को हराया। टास जीत कर मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उत्तराखंड की टीम ने 40 ओवरों में 194 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 34 ओवरों में चार विकेट खोकर 195 रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज की। विजयी टीम के खिलाड़ी प्रबल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर एनएस नेगी, कोच विवेक मिश्रा, अंपायर रोहताश और परीक्षित मौजूद रहे।