फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दो दिन से बिजली किल्लत झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा, एसडीओ की गाड़ी पर पथराव

दो दिन से बिजली किल्लत झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा, एसडीओ की गाड़ी पर पथराव

Sun, 11 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से बिजली किल्लत झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा, एसडीओ की गाड़ी पर पथराव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
गांव खांडा में दो दिन से बिजली संकट झेल रहे लोगों का गुस्सा रविवार को फूट गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के पावर हाउस पर घेराव का प्रयास किया। साथ ही अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पथराव से निगम अधिकारी की गाड़ी के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि अधिकारी बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के पथराव की शिकायत एसडीओ ने पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खांडा में दो दिन से बिजली आपूर्ति में बाधित है। आंधी के चलते पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी के चलते ब्रेक डाउन हो गया था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को गांव में स्थित पावर हाउस का घेराव करने पहुंचे, जिसकी सूचना पाकर एसडीओ अमित गर्ग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह तत्काल खामी को दूर करवाएंगे, ताकि बिजली सप्लाई की जा सके। एसडीओ अमित गर्ग ने बताया कि इस पर ग्रामीण उनकी बात से आश्वस्त हो गए थे। ऐसेे में जब वह पावर हाउस से बाहर निकले तो उनकी गाड़ी पर महिलाओं के साथ ही कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और गाड़ी में सवार जेई कृष्ण को हल्की चोट आई। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंचे व मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

वर्जन
खांडा पावर हाउस में आई खराबी के चलते जब पावर हाउस पर पहुंचा तो ग्रामीणों को समझाकर शांत कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने साजिश के तहत मेरी गाड़ी पर पथराव करा दिया। मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित गर्ग, एसडीओ बिजली निगम
फोटो : 13 : गांव खांडा में पथराव करने के टूटे बिजली निगम के एसडीओ की गाड़ी के शीशे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed