फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आंगनबाड़ी वर्करों ने मंत्री आवास के बाहर दिया धरना, मंत्री के निर्देश पर नहीं उठवा सकी पुलिस

आंगनबाड़ी वर्करों ने मंत्री आवास के बाहर दिया धरना, मंत्री के निर्देश पर नहीं उठवा सकी पुलिस

Thu, 08 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने मंत्री आवास के बाहर दिया धरना, मंत्री के निर्देश पर नहीं उठवा सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
एआईयूटीयूसी व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। बुधवार को यूनियन कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी वर्कर्स को बर्खास्त करने के विरोध में सेक्टर-15 स्थित कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास के पास पार्क में धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तो मंत्री कविता जैन ने पुलिस को पार्क से धरना उठवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी अनिरुद्ध मौके पर पहुंचे और धरने को यहां से उठाने को कहा, लेकिन धरनारत वर्कर्स पार्क में ही धरने पर डटे रहे। इसके दौरान वर्करों ने वीरवार से अग्रसेन चौक पर धरने शुरू करने का निर्णय लिया। यूनियन की राज्य महासचिव पुष्पा दलाल ने बताया कि दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक रोजाना वर्करों का धरना जारी रहेगा। उसने बताया कि 15 मार्च को मुरथल विवि में हुए सीएम कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्यक्रम को बिगाड़ने व सुरक्षा को खतरे का आरोप लगाया गया। इस पर चार कार्यकर्ताओं को बर्खास्त व 1482 को नोटिस देना सरासर गलत है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया। इस अवसर पर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रधान रामकिशन नागर, महासचिव सूबे सिंह, यूनियन कोषाध्यक्ष शीला, जिला रोहतक की प्रधान रोशनी देवी, एआईयूटीयूसी के जिला सचिव बलवान सिंह व सह सचिव बलबीर सिंह सहित अन्य वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed