फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   121.7 km long railline to be laid with KMP at a cost of 5617 crores

केएमपी के साथ 5617 करोड़ की लागत से बिछेगी 121.7 किमी लंबी रेल लाइन

Tue, 15 Sep 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
121.7 km long railline to be laid with KMP at a cost of 5617 crores
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ 5617 करोड़ की लागत से 121.7 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। सोनीपत से पलवल तक रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार हुई बैठक में केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने मंजूर कर दिया है। रेल लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट 5 साल में पूरा होगा। रेल लाइन बिछाने के बाद करीब 20 हजार यात्री रोजाना ट्रेन से सफर कर सकेंगे तो मालगाड़ी के जरिये रोजाना 5 करोड़ टन माल ढोया जा सकेगा। इससे रेलवे लाइन से मल्टी लॉजिस्टिक हब को ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने से पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत के लोगों को फायदा होगा। इस कॉरिडोर को पूरा करने के लिए 5617 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे लाइन पलवल रेलवे स्टेशन शुरू और हरसाना कलां रेलवे स्टेशन पर संपन्न होगी। इस रेलवे लाइन को हरसाना कलां स्टेशन पर दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग, पातली स्टेशन पर दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग, सुल्तानपुर स्टेशन पर गढ़ी हरसरू-फर्रूखनगर रेलमार्ग व असौदा स्टेशन पर दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग के साथ जोड़ा जाएगा। रेलवे लाइन बिछने से गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, फर्रूखनगर, खरखौदा व सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने में रेल मंत्रालय, हरियाणा सरकार व प्राइवेट कंपनी का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

रेललाइन बिछने के बाद यहां बनेंगे स्टेशन
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने से न्यू पलवल, सिलानी, सोहना, धूलावतट, चंदला डूंगरवास, मानसेर, न्यू पातली, बाढ़सा, देवरखाना, बादली, मांडौठी, जसौर खेड़ी, खरखौदा, तुर्कपुर स्टेशन बनाए जाएंगे। इसको लेकर रेल मंत्रालय पहले ही जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जमीन अधिग्रहण के लिए एलएओ बनाने का पत्र भेज चुका है। जल्द ही जिले में 121.7 किमी लंबी रेलवे लाइन बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे के साथ 5617 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाइन बिछाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसका निर्माण कार्य पांच साल में पूरा करना होगा और इससे यात्रियों के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के लिए काफी फायदा होगा। - दीपक कुमार, सीपीआरओ रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed