{"_id":"663273da30e19a59100e61ab","slug":"12-teachers-missing-from-answer-sheet-checking-centre-beo-seeks-answers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117679-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उत्तर पुस्तिका जांच केंद्र से 12 शिक्षक लापता, बीईओ ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उत्तर पुस्तिका जांच केंद्र से 12 शिक्षक लापता, बीईओ ने मांगा जवाब
Wed, 01 May 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से बनाए गए उत्तर पुस्तिका जांच केंद्र में शिक्षकों की ओर से ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। गोहाना के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण ने बुधवार को केंद्र पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र से 12 शिक्षक लापता मिले। शिक्षकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10 वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए शहर में एक निजी स्कूल में केंद्र बनाया गया है। इसमें लगभग 65 शिक्षकों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षकों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केंद्र पर रहकर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करनी होती है। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण ने बुधवार दोपहर केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 12 शिक्षक ड्यूटी से गायब मिले। उन्होंने शिक्षकों को नोटिस जारी के करके जवाब मांगा। साथ में शिक्षकों को हिदायत दी गई कि वह बोर्ड की तरफ से प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित उत्तर पुस्तिकाओं की अगर समय से पहले जांच करते हैं तो केंद्र न छोड़ें।