{"_id":"60919ee98ebc3ecd880e7196","slug":"1171-newly-infected-879-patients-recovered-sonipat-news-rtk6072035114","type":"story","status":"publish","title_hn":"1171 नए संक्रमित मिले, 879 मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1171 नए संक्रमित मिले, 879 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में मंगलवार को 1171 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 34654 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 879 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 25965 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8539 का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जितनी जांच की गई है, उनमें 32.09 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है और मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। जिले में 50 वेंटिलेटर हैं और कोई भी वेंटिलेटर खाली हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड 40 हैं। सभी पर मरीज भर्ती हैं। मरीजों के लिए 300 सामान्य बेड हैं, जिनमें से 147 पर मरीज भर्ती हैं और 153 खाली हैं। वहीं ऑक्सीजन वाले 150 बेड हैं, जिनमें से 52 पर मरीज भर्ती हैं।
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाएं रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
प्रशासन की रिपोर्ट में एक भी मौत नहीं, कोरोना नियमों से 15 शवों का अंतिम संस्कार
स्वास्थ्य विभाग ने भले ही मंगलवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं दिखाई हो, लेकिन शहर के सेक्टर 14 स्थित शिव मुक्तिधाम में कोविड नियमों से 15 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम में सीएनजी सिस्टम के साथ ही खुले में चिता तैयार कर भी कोरोना संक्रमित व संदिग्ध लोगों के शवों के अंतिम संस्कार कराए गए।
शिव मुक्तिधाम के महासचिव डॉ. डीएन मल्होत्रा ने बताया कि मंगलवार को मुक्तिधाम में 15 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। सभी का अंतिम संस्कार पूरी तरह मान-सम्मान व कोरोना नियमों से किया गया है। सुबह से ही संक्रमित व संदिग्धों के शव पहुंचना शुरू हो गए थे। शवों का अंतिम संस्कार सीएनजी सिस्टम के साथ ही श्मशान घाट में बने प्लेटफार्म पर लकड़ी की चिता तैयार कर करना पड़ रहा है। शवों की अधिकता के चलते लकड़ी के प्लेटफार्म पर शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ता है।
इन शवों का लाया गया अंतिम संस्कार के लिए
-टीचर कॉलोनी सोनीपत
-रोहिणी, दिल्ली
-जीवन नगर सोनीपत
-नोएडा, यूपी
-सेक्टर-12 सोनीपत
-वेस्ट रामनगर सोनीपत
-सेक्टर-13 रोहिणी दिल्ली
-गांव राई, सोनीपत
-कतलुपुर, सोनीपत
-नरेला मंडी, दिल्ली
-साउथ वेस्ट दिल्ली
-अनिल विहार सोनीपत
-गोहाना सोनीपत
-प्रीतमपुरा, सरस्वती विहार दिल्ली
-एनएचपीसी कालोनी फरीदाबाद