{"_id":"5bb511c6867a557f5742ec8c","slug":"11538593222-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाईवे पर गंदे पानी के बीच निकलकर समस्या सुनने पहुंचे विधायक, कहा सरकार जल्द कराए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाईवे पर गंदे पानी के बीच निकलकर समस्या सुनने पहुंचे विधायक, कहा सरकार जल्द कराए ठीक
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर गंदे पानी के बीच निकलकर समस्या सुनने पहुंचे विधायक, कहा सरकार जल्द कराए ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया बुधवार को 20वां मील-बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे की बदहाली देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने विधायक को बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। स्टेट हाईवे पर भरे गंदे पानी की निकासी नहीं होने समस्या को दो दिन पहले अमर उजाला ने उठाया था, जिसके बाद विधायक भी खुद गंदे पानी से निकलकर लोगों की समस्या जानने पहुंचे।
स्टेट हाईवे पर भरे पानी से निकालकर विधायक जयतीर्थ दहिया लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिया कि वह उनकी समस्या को विधानसभा से लेकर अन्य जगहों तक उठाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो वह अनशन या धरना करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। विधायक जयतीर्थ दहिया ने बताया कि पूर्व की हुड्डा सरकार के समय में लोगों को बहादुरगढ़ व झज्जर से जोड़ने के लिए एक नया वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया था। लेकिन मौजूदा सरकार की लापरवाही की वजह से यह रास्ता पूरी तरह बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि स्टेट हाईवे का यह हाल है और पूरा प्रशासन इस बारे में जानता है। फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विधायक जयतीर्थ ने बताया कि पिछले दिनों यहां सीएम मनोहर लाल को आना था तो करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से इसे ठीक किया गया था। लेकिन यह पैसा अब पानी में बह गया है और समस्या पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। यहां पानी निकासी का बंदोबस्त नहीं है और जिस नाले को बनाया गया है, वह सड़क से काफी ऊंचा है। इस दौरान उनके साथ सरपंच राकेश बाल्मीकि, दलेल पंडित, महाबीर बंजारा आदि मौजूद रहे।