{"_id":"5bb511c3867a55013d11b520","slug":"11538593219-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के बच्चों को आज से लगेगा निमोनिया का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल के बच्चों को आज से लगेगा निमोनिया का टीका
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल के बच्चों को आज से लगेगा निमोनिया का टीका
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों की मृत्यु दर कम करने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार से निमोनिया का टीका लगाया जाएगा। जिले में एक साल तक के सभी बच्चों को यह टीका मुफ्त लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सिविल सर्जन डा. जेएस पूनिया बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेशभर में टीकाकरण की शुरुआत 8 अक्तूबर से शुरू हो रही है। पंचकूला व सोनीपत में इसकी शुरुआत वीरवार से होगी। बाजार में पीसीवी वैक्सीन की कीमत 3 से 4 हजार रुपये तक है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीकाकरण मुफ्त किया जाएगा। इसके लिए 27 हजार 680 वैक्सीन विभाग के पास आ चुकी है। वैक्सीन को लगाने के लिए विभाग की ओर से आंगनबाड़ी, आशा वर्करों व विभाग के कर्मियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि नूंह, पलवल, फरीबाद व पंचकूला जिले में डिप्थीरिया (गल घोंटू) के 34 मरीज मिल चुके है। जिसमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर जल्द विभाग की ओर से जिले में गल घोंटू मरीजों की पहचान करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह बीमारी ज्यादातर किशोरावस्था में होती है। इस अभियान को चलाने के लिए सभी एसएमओ व आईएमए के चिकित्सकों की मीटिंग ली जा चुकी है। साथ ही चिकित्सकों को निर्देश दिए गए कि यदि कोई संदिग्ध मरीज मिले तो उसका इलाज तुरंत शुरू करें। इस दौरान उनके साथ उप सिविल सर्जन डा. जयकिशोर, डा. नीरज यादव भी मौजूद रहे।