{"_id":"5963d4b84f1c1b7d718b466b","slug":"11499714744-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब फेयर की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब फेयर की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि जिले के युवाओं को रोजगार देने के लिए 14 और 15 जुलाई को आईटीआई में जॉब फेयर (नौकरी मेला) का आयोजन किया जाएगा। मेले में युवाओं को रोजगार देने के लिए जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपति शामिल होंगे। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले का उद्घाटन उद्योग मंत्री विपुल गोयल करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक और मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत सहित कई हस्तियां शामिल होंगी। डीसी पांडुरंग सोमवार को मेले की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों, आईटीआई के प्राचार्यों, औद्योगिक एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि विश्व युवा स्किल डे के अवसर पर आयोजित किए जा रहे जॉब फेयर का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। जॉब फेयर में सभी उद्योग और औद्योगिक एसोसिएशन अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का इंटरव्यू लेंगी और इसके बाद इन्हें नियुक्ति देकर अपने उद्योगों में काम करने का मौका दिया जाएगा। आईटीआई के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि आईटीआई में सभी उद्योगों व एसोसिएशनों को अलग-अलग स्टाल लगाने और अपने इंटरव्यू स्थल के लिए उचित स्थान तैयार करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रोजगार विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग सहित सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह रोजगार मेले में अधिक से अधिक कंपनियों को लेकर आएं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी कंपनियों के पास पहले ही रजिस्ट्रेशन किए गए युवाओं के बॉयोडाटा और जॉब प्रोफाइल भेजें ताकि वह अपने लिए जरूरत के अनुसार युवाओं को चयन करने की अपनी तैयारी पूरी कर सकें।