फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पुलिस लाइन में नहीं, नई अनाज मंडी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

पुलिस लाइन में नहीं, नई अनाज मंडी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

Wed, 21 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में नहीं, नई अनाज मंडी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह पुलिस लाइन की बजाय अब नई अनाज मंडी में होगा। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक हुई बरसात के चलते पुलिस लाइन के मैदान में पानी भरने और कार्यक्रम के दौरान बरसात आने की संभावना से चलते स्थान में परिवर्तन किया गया। इस दौरान एसडीएम निशांत यादव ने नई अनाज मंडी में नए कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 21 जून को होने वाले तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम प्रात: 6:00 बजे शुरू होगा। योग दिवस पर बरसात आने की स्थिति से निपटने के लिए अनाज मंडी में बेहतरीन शेड की व्यवस्था की गई हैं, ताकि किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कविता जैन मुख्य अतिथि होंगी और सांसद रमेश कौशिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त के एम पांडुरंग सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

गन्नौर में विधायक रोहिता रेवड़ी, गोहाना में विधायक महीपाल ढांडा होंगे मुख्य अतिथि
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह उपमंडल स्तर पर भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए गन्नौर के नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में पानीपत शहर से विधायक रोहिता रेवड़ी मुख्य अतिथि होंगी। वहीं गोहाना के श्रीराम शरणम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पानीपत ग्रामीण से विधायक महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में नहीं, नई अनाज मंडी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
-बरसात की वजह से कार्यक्रम के लिए स्थान किया शिफ्ट, एसडीएम निशांत यादव ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed