{"_id":"593d8c154f1c1b0e548b45c1","slug":"11497205781-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में ऋषिकुल और लिटल एंजेल्स के छात्र चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस में ऋषिकुल और लिटल एंजेल्स के छात्र चमके
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
आईआईटी में दाखिले के लिए हुई जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें जिले के कई स्कूलों के छात्रों ने बाजी मारी है। जेईई एडवांस में पास होने वाले छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि वह आगे अपनी बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, जिन स्कूलों में यह छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, वह भी काफी उत्साहित हैं।
ऋषिकुल विद्यापीठ के तीन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की। छात्र राहुल ने जेईई एडवांस में 154 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि विशाल जांगड़ा ने 133 अंक व महिमा ने 170 अंक प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के चेयरमैन एसके शर्मा ने इस उपलब्धि पर तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। निदेशक धीरज शर्मा, अर्चना शर्मा व प्राचार्य नरेश पाल सिंह ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी। वहीं लिटल एंजेल्स स्कूल के छात्र रोहन ने 1300 रैंक हासिल की और अर्पित दहिया ने 3,500 रैंक हासिल की। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य ने दोनों छात्रों को बधाई दी। वहीं दोनों छात्रों के परिवार में इनके पास होने पर खुशी है।