फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1,128 pensioners will be added in the new year; the department is collecting the necessary documents.

Sonipat News: नए साल में 1,128 पेंशनर बढ़ेंगे, दस्तावेज जुटा रहा विभाग

Wed, 17 Dec 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
1,128 pensioners will be added in the new year; the department is collecting the necessary documents.
फोटो 09- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय में पेंशन बनवाने के लिए दस्तावे
सोनीपत। नववर्ष के आगमन के साथ जिले के 1128 नए लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। मुख्यालय की तरफ से इन पात्र लोगों की सूची तैयार कर जिला समाज कल्याण विभाग को भेजी गई है ताकि पात्र लोग दस्तावेज जमा करवाकर पेंशन सम्मान भत्ते से जुड़ सकें।
विज्ञापन

जिले में शामिल किए गए 1,128 लोगों में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, विधुर व अविवाहित पात्र लोग हैं। विभाग ने सभी पात्र लोगों को सूचित कर इसी माह दस्तावेज जमा करने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल 2.09 लाख लोग विभिन्न पेंशन सम्मान भत्ते का लाभ उठा रहे हैं। इनमें 1,21,419 लोगों को वृद्धा पेंशन मिल रही है। अब मुख्यालय की ओर से नवंबर के 398 व दिसंबर के 730 पात्र लोगों की सूची तैयार कर जिला समाज कल्याण विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विभाग की ओर से अक्तूबर के नए 1,241 पात्र लोगों के दस्तावेज व फोटो जमा करवाने का कार्य भी पूरा होने वाला है। विभाग ने अब इसी माह नए पात्र 1,128 और लोगों को भी पेंशन योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। सभी नए लोगों को पेंशन योजना से जोड़ने के बाद जिले में कुल 2 लाख 11 हजार 369 लोग पेंशनधारक हो जाएंगे।
विभाग की ओर से शहर के अधिकतर पात्र लोगों को कार्यालय बुलाकर उनके दस्तावेज जमा करवाने का काम शुरू कर दिया गया है जबकि खंडस्तर पर भी कार्यालय के 3 कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों के दस्तावेज एकत्रित कर रहे हैं। पात्र लोगों से दस्तावेज एकत्रित कर व मोबाइल से फोटो स्कैन कर मुख्यालय भेजी जाएगी ताकि उनको योजना के तहत पेंशन का लाभ जल्द दिलाया जा सके।


किस वर्ग में कितने पेंशनर बढ़ेंगे

वर्ग पात्र संख्या

वृद्धावस्था 674
विधवा 328

दिव्यांग 36

विधुर-अविवाहित 90
मुख्यालय ने नई पेंशन के लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय को 1128 पात्र लोगों की सूची भेजी है। लोगों को कार्यालय में बुलाकर दस्तावेज व फोटो को एकत्रित किया जा रहा है, जिन्हें बाद में मुख्यालय भेजकर पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। -जोगिंद्र राठी, लेखा अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed