{"_id":"5b4b9b064f1c1bc57a8b46e5","slug":"111531681542-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कर्मचारी छुट्टी पर, दूसरे को लगी चोट, टिकट खिडकी नहीं खुलने पर रेलवे को हजारों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कर्मचारी छुट्टी पर, दूसरे को लगी चोट, टिकट खिडकी नहीं खुलने पर रेलवे को हजारों की चपत
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कर्मचारी छुट्टी पर, दूसरे को लगी चोट, नहीं खुली टिकट खिड़की
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर तैनात एक कर्मचारी छुट्टी चला गया और दूसरे को हादसे में चोट लग गई। इस कारण रविवार को टिकट खिड़की नहीं खुली। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी और बिना टिकट यात्रा करनी पड़ी। वहीं खिड़कीन नहीं खुलने से रेलवे को हजारों रुपये की चपत लग गई।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी उस समय बढ़ गई, जब समय होने के बाद भी टिकट काउंटर की खिड़की नहीं खोली गई। टिकट के लिए लाइन लगाकर खड़े यात्री खिड़की खुलने का इंतजार कर रहे थे तो अचानक भिवानी कालका ट्रेन स्टेशन पर पहुंच गई। जिसमें यात्री बेटिकट ही सवार हो गए। वहीं कुछ यात्री खिड़की खुलने का इंतजार करने के बाद काफी देर तक बैठे रहे। टिकट खिड़की नहीं खुलने पर बस स्टैंड पहुंचे। यात्रियों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दी।
---
एक कर्मचारी छुट्टी पर था और दूसरे को आते वक्त रास्ते में चोट लग गई। टिकट खिड़की नहीं खुलने के पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। रेलवे ने टिकट काउंटरों का ठेका निजी कंपनियों को दे रखा है। इस मामले में जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- जितेंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर।