{"_id":"5b4112ef4f1c1b91288b5278","slug":"111530991343-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदीना, मिर्जापुर खेड़ी व छिछड़ाना के खेतों में नहीं मिल रही बिजली, किसानों ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदीना, मिर्जापुर खेड़ी व छिछड़ाना के खेतों में नहीं मिल रही बिजली, किसानों ने हंगामा किया
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदीना, मिर्जापुर खेड़ी व छिछड़ाना के किसानों को नहीं मिल रही बिजली, हंगामा
गोहाना। गांव मिर्जापुर खेड़ी, मदीना, छिछड़ाना के किसानों ने शनिवार को गांव मदीना स्थित 33 केवी बिजली सब स्टेशन पर पहुंच कर जमकर बवाल काटा। किसानों ने कहा कि अगर उन्हें जल्द ही शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिली तो वह गोहाना के मुख्य पावर हाउस पर ताला जड़ देंगे।
किसान संदीप, कृष्ण मलिक, चांदराम, राजेंद्र, बलबीर सिंह आदि ने कहा कि बिजली निगम की ओर से तीनों गांव में 500 किसानों को बिजली के कनेक्शन खेतों के लिए दे रखे हैं। लेकिन बिजली नाम मात्र भी नहीं आती है। एक तरफ सरकार किसानों की फसल पर 200 रुपये एमएसपी बढ़ाकर जश्न मना रही है, उधर धान के सीजन में किसानों के खेतों तक बिजली नहीं पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रात: 11 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति का समय है, लेकिन इस बीच बिजली नहीं आती, अगर बिजली आती है तो कई बार अघोषित कट लग जाते हैं। किसानों ने कहा कि किसान इस मांग को लेकर कई बार एसडीएम आशीष वशिष्ठ व एक्सईएन बिजली निगम राजीव आनंद से मिलकर गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर सोमवार तक समस्या का समाधान करा दिया गया तो सैकड़ों किसान गोहाना में मुख्य पावर हाउस पर ताला जड़ देंगे।